15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeभोपालमहाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम...

महाशिवरात्रि: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सद्भाव और आत्मसंयम का दिया संदेश

Published on

भोपाल

भजनलाल शर्मा ने महाशिवरात्रि  के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का प्रतीक पर्व है, जो हमें आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक जीवन मूल्यों की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान शिव त्याग, तपस्या, करुणा और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी आराधना से व्यक्ति के भीतर धैर्य, आत्मसंयम, सहिष्णुता और कर्तव्यनिष्ठा का विकास होता है।

महाशिवरात्रि का पर्व हमें आत्ममंथन करने, अपने आचरण को शुद्ध बनाने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह पर्व केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश भी देता है। भगवान शिव का ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ का भाव हमें लोककल्याण और प्राणीमात्र की सेवा के लिए प्रेरित करता है।

श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पावन अवसर पर सत्य, सदाचार और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कामना की कि महादेव की कृपा से प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वातावरण बना रहे तथा सभी नागरिकों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हो।

Read Also :- कार सूखे तालाब में गिरी, तीन की मौत, सात घायल

Latest articles

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

More like this

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...