11.4 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल में ओपन टेनिस टूर्नामेंट का समापन विजेताओं को दिये पुरस्कार

भेल में ओपन टेनिस टूर्नामेंट का समापन विजेताओं को दिये पुरस्कार

Published on

भेल भोपाल ।

बीएचईएल भोपाल के ऑफिसर्स क्‍लब में ओपन टेनिस टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्‍य अतिथि के रूप में प्रदीप कुमार उपाध्‍याय, महापबंधक एवं इकाई प्रमुख, बीएचईएल, भोपाल उपस्थित थे । यह टूर्नामेंट दिनांक 13 से 16 नवम्‍बर, 2025 तक आयोजित किया गया था । समारोह में मुख्‍य अतिथि ने सभी विजेता एवं उपविजेताओं को प्रीमियम टेनिस किट बैग, ट्रॉफ़ी, नकद पुरस्‍कार राशि विजेता को रू. 1000/- एवं उप विजेता को रू.500/- एवं प्रमाण पत्र देकर सम्‍मानित किया । इस अवसर पर रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स एवं टीसीबी- मैनु. वाणिज्‍य एवं मेन्‍टेनेंस) एवं अध्‍यक्ष भेल ऑफिसर्स क्‍लब विकास खरे, महाप्रबंधक (ईएम) राजेश अग्रवाल, महाप्रबंधक (एसओएम) हेमराम पटेल महाप्रबंधक (एससीआर) एवं टीयू सिंह, महाप्रबंधक (मा.सं.) सहित अन्‍य अतिथि अतुल धूपर, ओपी दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, क्लब समिति के उपाध्यक्ष एसएस पटेल, महासचिव मयूर दुबे, टेनिस सचिव, प्रतीक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष, रितेश अवस्थी, संयुक्त सचिव, मनोज कुमार त्रिपाठी, फिल्म सचिव आशीष गुप्ता, मुख्य रैफ़री संजीव एवं बड़ी संख्‍या में खेल प्रेमी मौजूद थे ।

यह भी पढ़िए: लिवर डैमेज को कैसे ठीक करती है Bhumi Amla? एक्सपर्ट ने बताए पीलिया और सूजन में इसके 5 अद्भुत फायदे!

टूर्नामेंट में लड़कों का अंडर-12 विजेता नैतिक जैन, उपविजेता तनुशवीर सिंह, लड़कियों का अंडर-12 विजेता गौरी शर्मा, उपविजेता – रीत सोनी, लड़कों का अंडर-14 विजेता नैतिक जैन, उपविजेता जन्मेजय सक्सेना, लड़कियों का अंडर-14 विजेता गौरी शर्मा, उपविजेता धृति शर्मा, पुरुषों का ओपन टेनिस विजेता प्रथम बाथम, उपविजेता कृष्णकांत वर्मा, पुरुषों का 35+ विजेता कृष्णा उर्मलिया, उपविजेता राहुल सिंगरोली, पुरुष युगल विजेता कृष्णा उर्मलिया एवं राहुल सिंगरोली उपविजेता अमित वर्मा तथा अनिरुद्ध अग्निहोत्री रहे । टूर्नामेंट में चार दिनों तक रोमांचक और प्रतिस्‍पर्धात्‍मक टेनिस मुकाबले देखे गए । टूर्नामेंट में भोपाल एवं आसपास के क्षेत्रों से 130 से अधिक खिलाडि़यों ने उत्‍साहपूर्वक प्रतिभागिता की ।

Latest articles

भोपाल में किन्नर समाज की नई नेतृत्व व्यवस्था —सुरैया नायक ने पांच किन्नरों को सौंपी जिम्मेदारी, विवाद शांत करने की पहल

भोपाल राजधानी भोपाल में किन्नर समाज से जुड़े विवाद के बीच नया मोड़ सामने आया...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी के सानिध्य में ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम में शामिल, धर्म और संयम का दिया संदेश

भोपाल आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित ‘हर माह-एक उपवास’ अभियान...

संतों के विचारों से मजबूत होती है सनातन संस्कृति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को जयपुर के आराध्य श्री गोविंददेव जी मंदिर परिसर...

More like this

बीएचईएल भोपाल द्वारा अवधपुरी चौराहे के पास अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई — अवैध गुमटियों व दुकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, क्षेत्र हुआ...

भोपाल बीएचईएल भोपाल द्वारा टाउनशिप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए...

बीएचईएल के प्रेस शॉप में नई 8 टन स्लाटिंग प्रेस मशीन का लोकार्पण

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल के फीडर्स विभाग के प्रेस शॉप प्रभाग में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...