33.1 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में एचटी मोटर-डिज़ाइन निर्माण परीक्षण का तीन दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण

बीएचईएल में एचटी मोटर-डिज़ाइन निर्माण परीक्षण का तीन दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण

Published on

भेल भोपाल ।

बीएचईएल में मेसर्स एनटीपीसी के अधिकारियों के लिए एचटी मोटर-डिज़ाइन, निर्माण, परीक्षण, स्थापना, कमीशनिंग एवं रखरखाव पहलुओं पर तीन दिवसीय ग्राहक प्रशिक्षण का शुभारंभ विकास खरे, महाप्रबंधक (ईएम) ने किया । इस अवसर पर श्रीमती सुरेखा बंछोर,अपर महाप्रबंधक (एचआरडी)आरके माइकल, अपर महाप्रबंधक (एसएसएम); उमेश कुमार सावले एवं तरुण कौशिक भी मौजूद थे । प्रशिक्षण में मेसर्स एनटीपीसी के कुल 26 अधिकारी भाग ले रहे हैं । अपने संबोधन में श्री खरे ने कहा कि मेसर्स एनटीपीसी हमारा सम्मानित ग्राहक और उपयोगकर्ता है । हम हमेशा दक्षता, उत्पाद गुणवत्ता और त्वरित सेवाएँ प्रदान करते हैं ।

पिछले चार दशकों में हमारे मोटर डिज़ाइन समूह ने भारतीय और निर्यात बाज़ार में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए 20,000 से अधिक उच्च-गति और उच्च-गति एसी मशीनें डिज़ाइन की हैं । वर्ष 1980-1990 के दौरान सीमेंस एजी, जर्मनी के साथ सहयोग करके प्रौद्योगिकी को उन्नत किया गया । ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए मानक और विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए दोनों प्रकार के मोटर्स उपलब्ध कराए गए । हमारे इंजीनियर अपने व्यापक अनुभव को अत्याधुनिक विश्लेषणात्मक डिज़ाइन टूल्स, नवीनतम मशीन टूल्स, सिक्स सिग्मा पद्धति और उन्नत सामग्री विकास के साथ जोड़कर सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान करते हैं । हमारी क्षमता प्रतिवर्ष 2000 मशीनें बनाने की है । श्री माइकल ने कहा कि प्रशिक्षण एक व्यावहारिक अनुभव है । यह प्रशिक्षण दोनों संगठनों के लिए एक पारस्परिक मंच है ।

यह भी पढ़िए: नाबालिग साली से दुष्कर्म ,आरोपी जीजा गिरफ्तार

उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की और उपकरणों की महत्ता उनके सामने आने वाली परिचालन चुनौतियों और इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक किसी भी सहायता को समझने पर ज़ोर दिया । कार्यक्रम के पूर्व श्रीमती बंछोर ने सभी प्रतिभागियों का स्‍वागत करते हुए कार्यक्रम मॉड्यूल के बारे में संक्षिप्त जानकारी सभी के साथ साझा की । उन्‍होंने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से सभी को अधिक से अधिक लाभ अर्जित करना चाहिए । कार्यक्रम का संचालन एवं धन्‍यवाद ज्ञापन  उमेश कुमार सावले, प्रबंधक (मानव संसाधन विकास) ने किया ।

Latest articles

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

More like this

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

बीएचईएल भोपाल में पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

भोपाल। बीएचईएल खेल परिसर के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पारंपरिक...