9.8 C
London
Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीय76 CRPF जवानों का हत्यारा माओवादी कमांडर हिड़मा मुठभेड़ में ढेर

76 CRPF जवानों का हत्यारा माओवादी कमांडर हिड़मा मुठभेड़ में ढेर

Published on

रायपुर।
सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए खूंखार नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा (43) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। हिड़मा पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह CRPF के 76 जवानों की नृशंस हत्या सहित कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड था। उसके साथ उसकी पत्नी राजी समेत छह अन्य नक्सली भी मारे गए।
उसने 2010 के ताड़मेटला हमले में 76 CRPF जवानों की हत्या की साजिश रची। 2013 में जीरम घाटी में कांग्रेस नेताओं पर हुए हमले में उसकी भूमिका मानी जाती है। 2017 में बुरकपाल हमले में 25 जवानों की शहादत के पीछे भी हिड़मा ही था।

यह भी पढ़िए: नाबालिग साली से दुष्कर्म ,आरोपी जीजा गिरफ्तार

सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि हिड़मा सुकमा–बीजापुर बॉर्डर जंगलों में सक्रिय है। मंगलवार तड़के ऑपरेशन शुरू किया गया। घेराबंदी में फंसने पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की और जवाबी कार्रवाई में हिड़मा व उसके साथी ढेर हुए। मुठभेड़ स्थल से AK–47, भरमार बंदूकें, विस्फोटक सामग्री और संचार उपकरण बरामद किए गए हैं। हिड़मा का मारा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ‘सुश्रुत भवन’ ओपीडी का किया लोकार्पण

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एनआईए (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद) परिसर में नवनिर्मित ओपीडी भवन...

खेजड़ी संरक्षण कानून की घोषणा पर संतों एवं प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किया अभिनंदन

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से पर्यावरण प्रेमी संतों एवं प्रबुद्धजनों ने शिष्टाचार भेंट की और...

आतंकवाद के नाम पर मजदूर से तीन दिन बंधक बनाकर डेढ़ लाख रुपये की ठगी

भोपाल राजधानी भोपाल के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक मजदूर को आतंकवाद के नाम...

मंदिर के सामने शराब दुकान को लेकर विवाद, मानव अधिकार आयोग ने उठाए सवाल

भोपाल शहर के आरो कॉलोनी स्थित मंदिर के सामने संचालित शराब दुकान को लेकर विवाद...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...