24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराष्ट्रीयबजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत;...

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

Published on

नई दिल्ली।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85 मिनट के बजट भाषण में उन्होंने टैक्स फाइलिंग को आसान बनाने, रेलवे परियोजनाओं और आयुर्वेदिक AIIMS जैसी नई पहलों की घोषणा की, लेकिन आम आदमी के लिए किसी बड़े राहत पैकेज का ऐलान नहीं किया गया।

बजट भाषण में कोई सीधा चुनावी वादा भी देखने को नहीं मिला। तमिलनाडु की पारंपरिक कांजीवरम साड़ी पहनकर लोकसभा पहुंचीं वित्त मंत्री ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में होने वाले आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी कोई विशेष घोषणा नहीं की।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पेश हुए इस पहले बजट में सरकार ने भू-राजनीतिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए रक्षा बजट में बड़ी बढ़ोतरी की है। रक्षा बजट को ₹6.81 लाख करोड़ से बढ़ाकर ₹7.85 लाख करोड़ कर दिया गया है, यानी कुल डिफेंस बजट में 15.2% की वृद्धि हुई है।

Read Also: भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

रक्षा क्षेत्र में हथियार खरीद और आधुनिकीकरण पर विशेष फोकस किया गया है। पूंजीगत व्यय के तहत पिछले साल के ₹1.80 लाख करोड़ की तुलना में इस वर्ष ₹2.19 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे, जो करीब 22% की बढ़ोतरी दर्शाता है।
इधर, चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उतार–चढ़ाव देखने को मिला। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 1 जनवरी को चांदी ₹2.29 लाख प्रति किलो थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर ₹3.79 लाख प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई। हालांकि 30 जनवरी को एक ही दिन में 10.7% की गिरावट के साथ इसके दाम ₹3,39,350 प्रति किलो रह गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तो चांदी एक लाख रुपये से ज्यादा टूटकर ₹2.93 लाख प्रति किलो तक आ गई।

विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मुनाफावसूली, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की सतर्कता के चलते चांदी की कीमतों में यह तेज गिरावट दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों के आधार पर कीमती धातुओं के दामों में और उतार–चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this

ट्विशा शर्मा केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, CJI बोले- यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निष्पक्ष जांच बहुत ज़रूरी

नई दिल्ली। ट्विशा शर्मा केस का स्वतः संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार...

देश में आज से ‘नौतपा’ शुरू, पारा 47 डिग्री के पार; जानें अपने राज्य और शहर का हाल

नई दिल्ली। देश में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है, ​9 दिन...

इस महीने चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा हुआ

नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी...