24.9 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्य10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

Published on

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता कोटा जिले के मंडाना कस्बे में संचालित प्रदेश का एकमात्र “भिक्षावृत्ति एवं अन्य अवांछित गतिविधियों में लिप्त परिवारों के बालकों हेतु राजकीय आवासीय विद्यालय” आज सामाजिक परिवर्तन और पुनर्वास की एक अनूठी मिसाल बन चुका है। कभी विपरीत परिस्थितियों, आर्थिक तंगी और सामाजिक तिरस्कार के बीच रहने को मजबूर इन परिवारों के बच्चों ने इस वर्ष 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

राजस्थान का कोटा शहर जहाँ देश भर में कोचिंग और शिक्षा नगरी के रूप में विख्यात है, वहीं कोटा से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित मंडाना कस्बा अब उन बच्चों की स्वर्णिम सफलता की वजह से राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में है। राज्य सरकार और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित इस विशेष आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत 10वीं और 12वीं के सभी 51 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शत-प्रतिशत (100%) सफलता प्राप्त कर एक प्रेरणादायक कीर्तिमान स्थापित किया है। रमेशचंद ने 12वीं में 87.60% और नितेश ने 10वीं में 88.67% अंक पाकर बढ़ाया मान इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम बेहद चौंकाने वाला और सुखद रहा है। 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए कुल 20 विद्यार्थियों में से 17 ने प्रथम श्रेणी, 2 ने द्वितीय श्रेणी और 1 विद्यार्थी ने तृतीय श्रेणी प्राप्त की।

इनमें छात्र रमेशचंद ने 87.60 प्रतिशत और जगदीश ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी तरह 10वीं कक्षा में परीक्षा देने वाले सभी 31 विद्यार्थी सफल रहे, जिनमें से 13 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 18 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। 10वीं में छात्र नितेश कुमार ने 88.67 प्रतिशत और रामलखन ने 86 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर ऐतिहासिक सफलता दर्ज की।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

आवारा कुत्तों पर भगवंत मान के बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिका खारिज कर कहा- ‘हाईकोर्ट जाइए’

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा आवारा कुत्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट के...

More like this