8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालमध्यप्रदेश सरकार अनाथ बच्चों को देगी हर माह 4,000 रुपए, कैबिनेट बैठक...

मध्यप्रदेश सरकार अनाथ बच्चों को देगी हर माह 4,000 रुपए, कैबिनेट बैठक में हुआ बड़ा फैसला

Published on

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के अनाथ बच्चों के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब राज्य में अनाथ बच्चों को हर माह 4,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

यह राशि ‘मुख्यमंत्री मित्तल योजना’ के तहत दी जाएगी, जिसके अंतर्गत प्रदेश के 33,346 अनाथ बच्चों को प्रतिमाह सहायता मिलेगी। इस योजना में 60% राशि राज्य सरकार और 40% राशि केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी। इसके लिए कुल 1022 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है।

अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

✔ मिनी–आंगनवाड़ी एवं मिड-डे मील योजना हेतु नए प्रावधान मंजूर
✔ साइंस और टेक्नोलॉजी विभाग में भर्ती एवं पदोन्नति नियम 2025 को मंजूरी
✔ मेडिकल कॉलेजों में अधिकारियों की पदोन्नति प्रक्रिया सरल करने का निर्णय
✔ सोशल वेलफेयर (एसडब्ल्यू) योजना को स्वीकृति
✔ ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए सोलर पंप की नई व्यवस्था

यह भी पढ़िए: कलार समाज का वैवाहिक सम्मेलन 23 को

12 शहरों में खुलेंगे आयुष चिकित्सालय

कैबिनेट ने प्रदेश के 12 शहरों में 50-बिस्तर वाले आयुष अस्पताल खोलने का भी निर्णय लिया है। इनमें शामिल हैं—
भोपाल, इंदौर, धार, मंडला, बालाघाट, गुना, भोपाल, पन्ना, शहडोल, शिवपुरी, शाजापुर और कटनी।

इन अस्पतालों के संचालन के लिए 373 नए पदों को मंजूरी दी गई है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...