9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालराज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया गोविंदपुरा में 86 लाख के कार्यों का...

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया गोविंदपुरा में 86 लाख के कार्यों का भूमिपूजन

Published on

भोपाल।
पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने बधवार को गोविंदरा क्षेत्र के वार्ड- 68 में लगभग 86 लाख रुपए की लागत वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में लगातार प्रगति हो रही है, जिससे मजबूत आधारभूत संरचना के साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए गोविंदपुरा क्षेत्र में भी तेजी से विकास कार्य पूरे किए जा रहे हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को अधिक सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने वार्ड 68 स्थित अयोध्या नगर सेक्टर के में लगभग 15 लाख रूपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क और सेक्टर- जो में लगभग 24 लाख रूपये की लागत से तैयार होने वाली सीसी सड़क का भूमिपूजन किया।

अयोध्या नगर फेस-5 (जूनियर एमआईजी) में लगभग 3 लाख 18 हजार रुपए की लागत से बनने वाली आरसीसो नाली एवं पीन स्पेस विकास कार्यों की भी शुरुआत की गई। इसके अलावा फेस-5 पार्ट-2 में ईडब्ल्यूएस पार्क के सौदर्यीकरण के लिए 17 लाख 42 हजार रुपए और आरसीसी नाली एवं सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग 10 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। अयोध्या नगर सेक्टर- स्थित वाचनालय परिसर में बाउड़ी बॉल और शौचालय निर्माण हेतु 12 लाख रुपए की लागत के कार्यों की भी नींव रखी गई।

यह भी पढ़िए: कस्तूरबा अस्पताल भोपाल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने स्थानीय रहवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में और गुणवत्तापूर्वक किए जाएं। कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती उर्मिला मीर्य, श्रीमती शिरोमणी शर्मा,  भीकम सिंह बघेल, लवकुश यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और रहवासी मौजूद रहे।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...