9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालरीना बौरसी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, भागवत सेवादल के मुख्य संगठनक...

रीना बौरसी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष, भागवत सेवादल के मुख्य संगठनक बने

Published on

भोपाल।
कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बड़ा बदलाव करते हुए इंदौर की मंत्री रीना बौरसी को प्रदेश महिला कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। रीना बौरसी इससे पहले महिला कांग्रेस में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रही थीं। उन्होंने विभा पटेल की जगह यह दायित्व संभाला है। विभा पटेल को मार्च 2022 में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

रीना बौरसी लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं और इंदौर के सावर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं। इसके साथ ही संगठन में दूसरा बड़ा बदलाव करते हुए अवनिश भागवत को मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल का मुख्य संगठनक नियुक्त किया गया है। भागवत इससे पहले भोपाल जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं और सागर, विदिशा, उज्जैन सहित कई जिलों में प्रभारी की भूमिका निभा चुके हैं। मध्य प्रदेश कांग्रेस के इस फेरबदल को पार्टी नेतृत्व द्वारा संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़िए: कस्तूरबा अस्पताल भोपाल ने मनाया 59वां स्थापना दिवस

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...