9.3 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालशादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

Published on

भोपाल।
राजधानी के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी पहचान इलाके में रहने वाले अजय विश्वकर्मा से करीब एक वर्ष पहले हुई थी। इसी पहचान के दौरान आरोपी ने युवती से शादी करने का वादा किया और उसे झूठे सपने दिखाकर अपने घर बुलाया।

Read Also: प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने घन्टी–थाली बजाकर नियमितीकरण की मांग उठाई

पीड़िता के मुताबिक, 10 मार्च को आरोपी ने ईदगाह हिल्स स्थित अपने घर पर बुलाकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने लगातार शादी का भरोसा देकर उसका शारीरिक शोषण जारी रखा। लेकिन जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने अजय विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...