15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeभोपालप्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने घन्टी–थाली बजाकर नियमितीकरण की मांग उठाई

प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने घन्टी–थाली बजाकर नियमितीकरण की मांग उठाई

Published on

भोपाल।
प्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर शुक्रवार को राजधानी में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारी राज्य शिक्षा केंद्र के सामने घन्टी, थाली, लोटा और चम्मच बजाकर विरोध जताते दिखाई दिए। उनका कहना है कि संविदा कर्मचारी वर्षों से अस्थायी रूप से काम कर रहे हैं, लेकिन नियमित भर्ती न होने से उनके भविष्य पर संकट बना हुआ है। संविदा कर्मचारी मोर्चा के प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने 2023 में घोषित संविदा नीति में नियमित भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। कर्मचारियों ने बताया कि कई विभागों में संविदा के पद समाप्त कर दिए गए हैं, जिससे हजारों कर्मचारी बेरोजगार होने की कगार पर हैं।

Read Also: IND vs PAK: T20 वर्ल्ड कप में इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला! जानिए संभावित तारीख और सेमीफाइनल का वेन्यू

कर्मचारियों ने यह भी मांग उठाई कि जिन विभागों में संविदा कर्मचारी सेवा दे रहे हैं, वहाँ की नियमित भर्ती प्रक्रिया में उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए। उनका कहना है कि संविदा नीति 2018 में भी इसी तरह की स्थिति बनी थी, जिसके बाद कई बार आश्वासन मिले लेकिन अमल नहीं हुआ। प्रदर्शन में मौजूद नेताओं और संगठन पदाधिकारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द ही नियमितीकरण पर निर्णय नहीं लिया गया, तो राज्यभर में आंदोलन तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की है कि संविदा नीति में किए गए वादों को लागू कर संविदा कर्मचारियों के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

पूर्व प्रेमी ने युवती और उसके दोस्त का किया अपहरण, मारपीट के बाद छोड़ा

भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक युवती और उसके दोस्त के अपहरण का मामला...

पटेल नगर स्थित दादाजी धाम मंदिर में 19 अप्रैल को मनेगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

भोपाल। राजधानी के रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर...

मजदूर की बेटी ने रचा इतिहास: भोपाल की चांदनी ने 12वीं कॉमर्स में प्रदेश में किया टॉप

भोपाल। संघर्ष और जुनून जब साथ मिल जाते हैं तो अभाव भी सफलता की...