24.2 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeभोपालहोली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

Published on

भोपाल

होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के चलते भोपाल रेलवे स्टेशन पर हालात बेकाबू हो गए हैं। राजधानी के प्रमुख स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों पर यात्रियों की संख्या इतनी बढ़ गई है कि वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ जाने वाली सभी प्रमुख ट्रेनें पूरी तरह पैक चल रही हैं। नियमित ट्रेनें फुल, एसी कोचों में लंबी वेटिंग त्यौहार के कारण नियमित ट्रेनों में सीटों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। स्लीपर के साथ-साथ एसी कोचों में भी लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, लेकिन भारी भीड़ के कारण उनमें भी सीटें बहुत तेजी से भर गई हैं।

Read Also: राष्ट्र निर्माण में बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि 52वीं एसआरजीएम नेवल गन रवाना, 300 किलोवॉट सोलर प्लांट का लोकार्पण

वापसी का सफर बना सबसे बड़ी चुनौती सबसे अधिक परेशानी उन यात्रियों को हो रही है जो होली के अगले दिन अपने काम पर वापस लौटना चाहते हैं। रिटर्न टिकट मिलना इस समय यात्रियों के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। वापसी की नियमित ट्रेनों में नो-रूम की स्थिति बन गई है। कन्फर्म टिकट न मिलने के कारण यात्री तत्काल और प्रीमियम कोटे का सहारा लेने को मजबूर हैं। स्टेशन पर उमड़ रही भीड़ को संभालने के लिए रेलवे प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भोपाल से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के रूटों पर यात्रियों का सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है। इसके साथ ही राजस्थान और अन्य पड़ोसी राज्यों की ओर जाने वाली गाड़ियों में भी भारी भीड़ के चलते यात्रियों को कोच के गेट तक पर खड़े होकर सफर करना पड़ रहा है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

व्यापमं घोटाले के 847 आरोपियों के खिलाफ एक ही गवाह, सुरक्षा भी नहीं

भोपाल। मप्र के सबसे चर्चित और देश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में से...

इंदौर में सड़क चौड़ीकरण के लिए बुलडोजर कार्रवाई, 80 से अधिक मकान-दुकानें हटाई गईं

इंदौर। शहर के गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार रोड तक सड़क चौड़ीकरण योजना के...