17.8 C
London
Saturday, June 20, 2026
Homeभोपालप्राचार्य के खिलाफ शिक्षिका ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

प्राचार्य के खिलाफ शिक्षिका ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया

Published on

भोपाल।
नजीराबाद के एक सरकारी स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षिका ने स्कूल प्राचार्य पर छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत करने वाली शिक्षिका उसी स्कूल में तैनात है। बताया गया कि पिछले दो महीनों से शिक्षिका और प्राचार्य एक-दूसरे के खिलाफ जिला शिक्षा अधिकारी के पास शिकायतें करते आ रहे थे। आरोपों और शिकायतों का सिलसिला बढ़ने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। प्राचार्य पर अशोभनीय हरकत के आरोप पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय शिक्षिका ने आरोप लगाया कि प्राचार्य उन्हें गलत तरीके से देखते थे और अप्रिय टिप्पणियाँ किया करते थे। आरोप है कि प्राचार्य स्कूल परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं के सामने भी उसके प्रति अनुचित व्यवहार करते थे, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

इन आरोपों को लेकर शिक्षिका ने पहले जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी। परंतु जब कार्रवाई नहीं हुई तो शिक्षिका सोमवार को थाने पहुंची और विस्तृत शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अंजना दुबे ने बताया कि आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राचार्य ने लगाए उल्टे आरोप उधर, प्राचार्य ने शिक्षिका के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षिका समय पर स्कूल नहीं आती थीं और अपने कार्यों में लापरवाही करती थीं। इन बातों को लेकर उन्होंने विभाग को पहले ही अवगत कराया था। प्राचार्य का कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

मामले की जांच जारी पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और स्कूल के स्टाफ से पूछताछ के बाद तथ्य स्पष्ट होंगे। फिलहाल मामले ने स्कूल प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

फगवाड़ा में सीएम भगवंत मान का विपक्ष पर हमला, विकास कार्यों के लिए 18.57 करोड़ रुपए की घोषणा

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फगवाड़ा में आयोजित 'लोक मिलनी' कार्यक्रम में...

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

More like this

इंदौर में नीट छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी; तीन बार असफल होने और परीक्षा विवाद से थी डिप्रेशन में, प्रदेश में...

इंदौर। मप्र के इंदौर स्थित भंवरकुआं थाना क्षेत्र में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट...

हबीबगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो चोरियों का खुलासा, 2 लाख के माल के साथ शातिर चोर ‘डागी’ गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी की हबीबगंज थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चोरी की दो अलग-अलग...

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एसके जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को मिला कुलगुरु का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। राजधानी के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से एक बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। विश्वविद्यालय...