8.4 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराष्ट्रीयअयोध्या में राम मंदिर परिसर 1000 क्विंटल फूलों से सजा, सुरक्षा के...

अयोध्या में राम मंदिर परिसर 1000 क्विंटल फूलों से सजा, सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Published on

अयोध्या ।
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। पूरे शहर को 100 टन (यानी करीब 1000 क्विंटल) फूलों से सजाया जा रहा है। सड़कों पर लाइटें और आकर्षक बैनर लगाए गए हैं। नगर निगम की टीम मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्ट्रे डॉग और अन्य जानवरों को पकड़कर दूसरी जगहों पर भेज रही है।
धर्मध्वज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 191 फीट ऊँचे मंदिर शिखर पर पहली बार फहराया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ समारोह की तैयारियों का जायज़ा लेने अयोध्या पहुँच चुके हैं। मंदिर परिसर पहुँच चुके धर्मध्वज का महंत राजूदास ने गदा देकर स्वागत किया। पूरे क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए यहाँ सिक्योरिटी को पाँच लेयर में बांधा गया है। एसपीजी, एनएसजी, एटीएस, सीआरपीएफ, पीएसी और विशेष सुरक्षा बल के जवान तैनात हैं।

Read Also: राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने किया साढ़े 4 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

क्षेत्र की निगरानी हेलीकॉप्टर से भी की जा रही है। समारोह में उन 100 दानदाताओं को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने मंदिर निर्माण में 2 करोड़ से अधिक का योगदान दिया है। हालांकि, शंकराचार्यों को इस आयोजन में नहीं बुलाया गया है। ट्रस्ट ने अपील की है कि 25 नवंबर को श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए न आएं, क्योंकि इस दिन वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा। 23 नवंबर की रात 11 बजे से अयोध्या की ओर जाने वाले भारी वाहनों—ट्रक, ट्रेलर और डीसीएम—की एंट्री पूरी तरह रोक दी जाएगी, जो 26 नवंबर की आधी रात तक जारी रहेगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्व. हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस...

रोजगार, स्वरोजगार और स्टार्टअप को मिलेगा नया बल : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विजन के अनुरूप राजस्थान विधानसभा में प्रस्तुत बजट 2026-27 में...

भवन विकास निगम की कार्यशाला में मुख्यमंत्री ने अभियंताओं को दिया मार्गदर्शन

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि निर्माण कार्य केवल ईंट-पत्थरों का जोड़ नहीं,...

नए श्रम कानूनों के विरोध में भोपाल में कर्मचारियों का प्रदर्शन

भोपाल केंद्र सरकार की नई श्रम संहिताओं के विरोध में गुरुवार को राजधानी भोपाल में...

More like this

प्रदेश में वंदे मातरम् को लेकर विवाद

भोपाल प्रदेश में “वंदे मातरम्” को अनिवार्य किए जाने के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज...

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...