6 C
London
Wednesday, November 26, 2025
Homeभोपालप्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला: 1 जनवरी तकजादूगर प्रिंस दिखा...

प्रदेश का सबसे बड़ा भोजपाल महोत्सव मेला: 1 जनवरी तकजादूगर प्रिंस दिखा रहे हैरतअंगेज कारनामे,पलक झपकते ही बदल जाता है ड्रेसमेले में लगाई गई केंद्र और राज्य सरकार की प्रदर्शनी दे रही योजनाओं की जानकारी

Published on

भोपाल।
राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे प्रदेश के सबसे बड़े भोजपाल महोत्सव मेले में जादूगर प्रिंस अपने जादुई करतब से लोगों को दांतों तले अंगुलिया दबाने को मजबूर कर रहे हैं। उनकी एक-एक प्रस्तुति पर लोगों के दिल से आह निकल पड़ती है। जादूगर प्रिंस मेले में रोजाना दो शो शाम 5 से 7 और रात 8 से 10  बजे तक शो दिखा रहे हैं। रविवार को तीन शो दिखाया जा रहा है। पहला शो दोपहर 2 से 4 बजे तक चलता है।
बता दें कि जादूगर प्रिंस (प्रिंस वीडी बैरागी) अपने हैरतअंगेज कारनामों के लिए काफी मशहूर हैं। इनमें पलक झपकते ही ड्रेस बदलना, यह उनका एक रिकॉर्ड-तोड़ कारनामा है, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। लडक़ी को बीच से काटकर दो टुकड़े कर देना और फिर जिंदा कर देना, नोटों की बारिश, मंच पर अचानक नोटों की बारिश करना भी उनके मशहूर शोज में से एक है। प्रिंस ब्लास्ट एस्केप, के साथ ही सामाजिक संदेश देने वाले शो दिखा रहे हैं। वह अपने जादू के आइटम्स में बेटी बचाओ, पानी बचाओ, महिला सुरक्षा, और देशभक्ति जैसे सामाजिक संदेश देकर लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
प्रिंस ऑफ एशिया
जादूगर प्रिंस को भारत के सबसे कम उम्र के जादूगरों में से एक माना जाता है। उन्होंने अपने पिता वीडी बैरागी बड़े जादूगरों में से एक थे। प्रिंस 7 साल की उम्र से पिता की तालीम के साथ जादू का करतब दिखाना शुरू किया था। बीते 16 सालों से एक से बढकऱ एक करतब दिखा रहे हैं। उनके शो में न केवल जादू के हैरतअंगेज कारनामे होते हैं, बल्कि कॉमेडी, डांस और मनमोहक इल्यूजन भी शामिल होते हैं, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं। प्रिंस की टीम में करीब 30 लोगों को स्टाफ काम कर रहा है।
टे्रडिशनल सेल्फी जोन
मेले में ट्रेडिशनल सेल्फी जोन बनाया गया है, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं को बखूबी दर्शाया गया है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ पहुंच कर सेल्फी लेकर मेले में बिताए गए पलों को यादगार बना रहे हैं।
प्रदर्शनी दे रही योजनाओं की जानकारी
मेले में लगाई गई मध्य प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की प्रदर्शनी लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दे रही है। मेले में पहुंचने वाले लोग भक्ति भाव, मनोरंजन, खरीदारी के साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी हासिल कर रहे हैं।
रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग
मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि मेले में मनोरंजन के लिए कई बड़े आयोजन किए जा रहे हैं। इसमें जादूगर प्रिंस, डंकी शो, जलपरी, शिमला वैली, जैसे आयोजन हो रहे हैं। अमरनाथ यात्रा की झांकी सजाई गई है, जिसे देखने और भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
400 से ज्यादा दुकानों से हो रही खरीदारी
महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि 49 दिनों तक चलने वाले इस मेले में भक्ति मनोरंजन के साथ ही खरीदारी का बेहतर मौका मिल रहा है। मेले में खान-पान सहित अन्य सामग्री की 400 दुकानें हैं। मेला देखने रोजाना बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्रों के लोग पहुंच रहे हैं।

Read Also: सीहोर के वीआईटी कॉलेज में उपद्रव, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

Latest articles

AIBEU यूनियन के पदाधिकारियों की EPFO कमिश्नर के साथ  बैठकसर्विस हिस्ट्री अपडेट और EPS-95 हायर पेंशन पर हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल।ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU), संबद्ध NIFTU के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक...

पूर्व महापौर की बेटी ने दी शिकायत, पति और परिजनों पर एफआईआर दर्ज

भोपाल।कांग्रेस नेता और राजधानी के पूर्व महापौर सुनील सूद की बेटी नमिता सूद ने...

गौतम नगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

भोपाल।गौतम नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की निर्मम हत्या का...

मवेशियों की अवैध मंडी, आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर केस

भोपाल।परवलिया थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मवेशियों की मंडी संचालित किए जाने का...

More like this

AIBEU यूनियन के पदाधिकारियों की EPFO कमिश्नर के साथ  बैठकसर्विस हिस्ट्री अपडेट और EPS-95 हायर पेंशन पर हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल।ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लॉइज यूनियन (AIBEU), संबद्ध NIFTU के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक...

पूर्व महापौर की बेटी ने दी शिकायत, पति और परिजनों पर एफआईआर दर्ज

भोपाल।कांग्रेस नेता और राजधानी के पूर्व महापौर सुनील सूद की बेटी नमिता सूद ने...

गौतम नगर इलाके में पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या

भोपाल।गौतम नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक युवक की निर्मम हत्या का...