15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपाललक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में पूर्ण करें कार्य: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,प्रभार...

लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में पूर्ण करें कार्य: राज्यमंत्री श्रीमती गौर,प्रभार जिला सीहोर में समीक्षा बैठक में दिए निर्देश।

Published on

सीहोर/भोपाल: सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री और पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को लक्ष्य निर्धारित कर समय सीमा में विकास कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने पिछले 2 साल में सीहोर जिले में किए जा रहे विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में विलंब करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जनहित से जुड़े कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लक्ष्य है कि प्रत्येक नगरीय निकाय में एक गीता भवन बने, इसके लिए तुरंत जमीन चिन्हित कर कार्य जल्द से जल्द शुरू कराएं और शहीद स्मारक के लिए जमीन चिन्हित कर 2 माह के अंदर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।

Read Also: राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी की पदस्थापना को लेकर जनसंपर्क विभाग में हड़ताल

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने संदीपनी स्कूल के विकास कार्यों में आ रही रुकावटों को दूर कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि आगामी सत्र में बच्चों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिले में कुपोषित बच्चों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सीहोर जिला जन सेवा के मामले में हमेशा अग्रणी रहा है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...