10.3 C
London
Thursday, February 12, 2026
Homeराज्यमुख्यमंत्री पहुंचे उज्जैन, विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे सीएम यादव के...

मुख्यमंत्री पहुंचे उज्जैन, विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे सीएम यादव के बेटे अभिमन्यु

Published on

उज्जैन।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के यहां उनके पुत्र डॉ. अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी है और इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन आ गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने पुत्र का विवाह 21 जोड़ों के साथ होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में करना तय किया है। आज सुबह माता पूजन की रस्म परिवार ने गीता कालोनी उज्जैन में की आज हल्दी की रस्म के साथ कल महिला संगीत का आयोजन होगा और परसों सांवरा खेड़ी ब्रिज के निकट हजारों लोगों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

Read Also: चेन्नई एयरपोर्ट पर 130 से अधिक उड़ानें रद्द, पुडुचेरी में हाई अलर्ट

इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बड़े भाई नंदलाल यादव, नारायण यादव, नगर पालिक निगम की अध्यक्ष कलावती यादव, बबलू यादव, निलेश यादव, निशांत यादव की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह की रस्म अदा की जाएगी और मुख्यमंत्री परिवार की ओर से सभी के जोड़ों को उनकी गृहस्थी का सामान और उनके जीवन की शुरुआत करने के लिए सभी जरूरी समान दिया जाएगा।

Latest articles

बोर्ड परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू, मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं —तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास और एकाग्रता के साथ परीक्षा देने की अपील

भोपाल मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं सहित सीबीएसई, आईसीएसई...

भेल इंटक के नेता नरेंद्र कुमार तिवारी का निधन

भोपाल भेल इंटक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  नरेंद्र कुमार तिवारी का लंबी बीमारी के...

सार्थक वेलफेयर सोसाइटी ने सेवा बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े बांटे

भोपाल सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा झील नगर स्थित सेवा बस्ती, अयोध्या बायपास, भोपाल में जरूरतमंद...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...