21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालदिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची में पकड़े 30 फर्जी नाम, बीएलओ नहीं...

दिग्विजय सिंह ने मतदाता सूची में पकड़े 30 फर्जी नाम, बीएलओ नहीं दे पाए जवाब

Published on

भोपाल।
केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्य में गड़बड़ियों की शिकायतों की जांच करने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रविवार को नरेला विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर गंभीर अनियमितताएँ उजागर कीं। स्थानीय कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के साथ पहुंचे सिंह को मतदाता सूची में लगभग 189 घरों में से 30 से अधिक फर्जी नाम दर्ज मिले। जांच के दौरान कई मकानों में ऐसे नाम सूचीबद्ध पाए गए जहाँ वास्तविक रूप से कोई व्यक्ति रहता ही नहीं। कई मकानों में तो 70 वर्ष से अधिक उम्र के दिवंगत लोगों के नाम भी सूची में मौजूद मिले।

जब दिग्विजय सिंह ने बीएलओ से इन नामों की जानकारी मांगी, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। जांच में यह भी सामने आया कि जिस मकान के सामने दिग्विजय सिंह खड़े थे, उसे मतदाता सूची में ‘नवीन नगर संघ’ का कार्यालय बताया गया है, जहाँ भाजपा के चुनाव प्रबंधन का कार्य संचालित होता है। इस खुलासे ने पूरे क्षेत्र में मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: क्या अमीबा खा रहा है आपका दिमाग? एक्सपर्ट से जानें पहले 5 लक्षण, सिरदर्द और बुखार को न करें हल्के में!

दिग्विजय सिंह ने मौके पर उपस्थित बीएलओ से फिजिकल वेरीफिकेशन की रिपोर्ट मांगी, लेकिन उन्हें गोलमोल जवाब मिला। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के संगठनात्मक कार्यालयों से जुड़े कई नाम गलत तरीके से सूची में जोड़े गए हैं। इस दौरान सुरेश साहू, अमित खत्री, विजेंद्र शुक्ला, तारिक अली, अहमद खान, दीपक दीवान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this