16 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालभोपाल मेट्रो सुभाषनगर से एम्स स्टेशन तक दौड़ेगी 12 घंटे चलाने का...

भोपाल मेट्रो सुभाषनगर से एम्स स्टेशन तक दौड़ेगी 12 घंटे चलाने का प्लान

Published on

भोपाल ।
भोपाल में दिसंबर में ही मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी है। कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी  के ग्रीन सिग्नल के बाद अब भोपाल मेट्रो अपने कमर्शियल रन से कुछ कदम की ही दूरी पर है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मेट्रो का लोकार्पण कर सकते हैं। संभावित डेट 13 दिसंबर है। इससे पहले मेट्रो के शेड्यूल और किराए पर मंथन किया जा रहा है। 6.22 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर सुभाषनगर से एम्स के बीच मेट्रो चलाई जाएगी। सभी 8 स्टेशन यात्रियों के स्वागत में तैयार है। यहां लिफ्ट, एस्केलेटर की फाइनल टेस्टिंग की जा रही है तो सजाया भी जाने लगा है। 10 दिसंबर तक तैयारियां पूरी कर ली जाएगी। मेट्रो स्टेशन पर लिफ्ट की टेस्टिंग करते कर्मचारी।

Read Also: बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

तैयारियों के बीच ही शेड्यूल और किराए पर मंथन किया जा रहा है। मेट्रो कॉरपोरेशन के अनुसार, प्रायोरिटी कॉरिडोर पर हर 30 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा। जब ऑरेंज लाइन के पूरे 16 किमी रूट यानी, एम्स से करोंद तक मेट्रो दौड़ेगी तो टाइमिंग 30 से घटाकर 10 मिनट कर दिया जाएगा। वहीं, सुबह 8 से 8 बजे तक संचालन हो सकता है। यह शेड्यूल तय होने की संभावना है, क्योंकि इस टाइमिंग पर एमपी नगर, एम्स-सुभाषनगर की ओर ट्रैफिक ज्यादा रहता है। एमपी नगर के आसपास में ही अधिकांश सरकारी और प्राइवेट ऑफिस है। जिससे मेट्रो को फायदा मिल सकता है।

Latest articles

BHEL में बड़ी नियुक्ति: रेणुका मिश्रा बनीं मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO), CMD को करेंगी रिपोर्ट

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपनी कॉर्पोरेट सतर्कता व्यवस्था को मजबूत...

बलात्कार के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार; महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया

मुरैना। मुरैना में पदस्थ रहे डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर के खिलाफ एक युवती की...

बिजली कटौती अलर्ट: भोपाल के 25 बड़े इलाकों में 3 से 8 घंटे तक गुल रहेगी बत्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के करीब 25 प्रमुख रिहायशी इलाकों में गुरुवार को विद्युत कंपनी...

कोलार जलप्रदाय लाइन के संधारण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण, जल्द नियमित होगी जलापूर्ति

भोपाल। राजधानी के कोलार क्षेत्र में पानी की किल्लत को दूर करने और सुचारू...

More like this