7.3 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपाल'रन भोपाल रन' में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

Published on

भोपाल।
राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल लिए’ टैगलाइन के साथ आयोजित 11वें रन भोपाल रन में इस बार भी हजारों प्रतिभागियों ने दमदार दौड़ लगाई। हर आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश दिया। इवेंट के मुख्य उद्देश्य- स्वच्छ भारत, कार्बन फुटप्रिंट कम करना, जीरो वेस्ट अभियान, ऑर्गन डोनेशन, तंबाकू त्याग और रीयूज-रिसाइकिल-रिड्यूस सिद्धांत को बढ़ावा देना रहा। प्रतिभागियों ने जमकर की मस्ती। मंत्री विश्वास सारंग ने किया शुभारंभ कार्यक्रम का फ्लैग ऑफ टीटी नगर स्टेडियम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया। उन्होंने कहा- “रन भोपाल रन, भोपालवासियों के जज्बे का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया-हिट इंडिया अभियान को इससे और मज़बूती मिलेगी।’सारंग के मुताबिक, शहर के हजारों नागरिकों ने दौड़कर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का मजबूत संदेश दिया है।

Read Also: बीएचईएल महारत्न कंपनी में जीएम से ईडी प्रमोशन इंटरव्यू 10 दिसंबर को

तीन कैटेगरी में हुई प्रतियोगिता 21 किमी हाफ मैराथन रूट : टीटी नगर स्टेडियम, प्लैटिनम प्लाजा, जवाहर चौक, भदभदा रोड, पलाश रेजिडेंसी, पॉलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड, कोहेफिजा तक यू-टर्न, भारत भवन, मानव संग्रहालय, श्यामला हिल्स से जवाहर चौक होते हुए समापन टीटी नगर स्टेडियम में 10 किमी दौड़ : टीटी नगर, मॉडल स्कूल, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ, जवाहर चौक, भदभदा रोड, साइंस सेंटर,पॉलिटेक्निक स्क्वायर यू-टर्न, टीटी नगर स्टेडियम 5 किमी दौड़ — : टीटी नगर स्टेडियम, प्लैटिनम प्लाजा, अटल पथ जवाहर चौक यू-टर्न, वापसी टीटी नगर स्टेडियम माहौल में उत्साह और ऊर्जा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए आयोजन स्थल पर ढोल-डीजे और जुम्बा सेशन भी हुआ। शहर के अलग-अलग इलाकों से आए धावकों की ऊर्जा ने सुबह को बेहद रोमांचक बना दिया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

इजराइल-अमेरिका–ईरान युद्ध का तीसरा दिन: खामेनेई के बाद पत्नी का निधन

नई दिल्ली इजराइल-अमेरिका और  ईरान के बीच जारी जंग आज तीसरे दिन में प्रवेश...

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

More like this

मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 12वीं के टॉपर्स को 1.20 लाख तक का लाभ

भोपाल  मप्र सरकार ने 12वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर रहे छात्र-छात्राओं के लिए...

होली पर ट्रेनों में भारी भीड़: भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्मों पर पैर रखने की जगह नहीं, वापसी टिकट के लिए मारामारी

भोपाल होली के त्यौहार पर अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैंसर अस्पताल का किया निरीक्षण

भोपाल मोहन यादव ने भोपाल स्थित कैंसर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की...