भोपाल ।
भोपाल शहर को नए वर्ष में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जनवरी से निशातपुरा रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए खोला जाएगा, जो शहर का चौथा बड़ा स्टेशन होगा। इससे भोपाल जंक्शन, भोपाल स्टेशन और हबीबगंज स्टेशन पर बढ़ते दबाव में कमी आएगी और ट्रेनों के संचालन में सुगमता बढ़ेगी। लंबे समय से बंद पडा था स्टेशन, अब तैयार है
निशातपुरा स्टेशन जो कई वर्षों से बंद था, अब पूरी तरह विकसित कर तैयार है।
प्लैटफॉर्म, टिकट काउंटर, वेटिंग एरिया और पार्किंग जैसी सुविधाओं को अपग्रेड किया जा चुका है। दो ट्रेनें हो चुकी हैं फाइनल, और भी कई को मिलने की संभावना शुरुआत में दो यात्री ट्रेनों के रुकने की स्वीकृति मिल चुकी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार आगे और भी ट्रेनें जोड़ने की संभावना है, जिससे उत्तर और दक्षिण की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
सीनियर सिटीजन और लोकल यात्रियों को बड़ी सुविधा भोपाल स्टेशन तक पहुँचने में समय और भीड़ की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को बोझिल सफर नहीं करना पड़ेगा। अब वे अपने नज़दीकी स्टेशन से यात्रा कर सकेंगे। किराए और रूट में नहीं होगा बदलाव रेलवे ने स्पष्ट किया है कि किराया वही रहेगा, केवल स्टेशन विकल्प बढ़ेंगे। यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए विशेष स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।
