15.5 C
London
Thursday, June 4, 2026
Homeभोपालभोपाल में दो कारों की टक्कर से मासूम समेत 6 घायल

भोपाल में दो कारों की टक्कर से मासूम समेत 6 घायल

Published on

भोपाल ।
भोपाल के कोलार रोड स्थित गोकुल स्वीट के पास रविवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक कार तेज रफ्तार में सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर अचानक आती है और सामने से आ रही दूसरी कार से जोरदार टक्कर हो जाती है। इस हादसे में डेढ़ साल के मासूम सहित छह लोग घायल हो गए, जबकि रिटायर्ड शिक्षक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस के अनुसार, सारंगपुर निवासी विजय गुर्जर (25) रविवार सुबह अपनी अर्टिगा कार से पड़ोसी राधेश्याम सोनी (62) की बेटी अनुश्री को परीक्षा दिलाने भोपाल आ रहे थे। अनुश्री अतिथि शिक्षक हैं और कोलार रोड स्थित विध्यांचल अकादमी में आयोजित भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रही थीं।

Read Also: इंदौर के पास मुंबई–आगरा फोरलेन पर दो ट्रकों में भिड़ंत से लगी आग

परीक्षा के बाद परिवार का भोपाल में घूमने का भी कार्यक्रम था। इसी वजह से राधेश्याम सोनी अपने बेटे अश्विन, बहू शिवानी और डेढ़ साल के पोते के साथ कार में सवार थे। वाहन विजय गुर्जर चला रहा था। सुबह करीब 8.30 बजे जब अर्टिगा गोकुल स्वीट के पास पहुंची, तभी सर्विस रोड से मुख्य मार्ग पर आई एक स्विफ्ट कार (एमपी 04 सीआर 0939) अनियंत्रित हो गई। सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि स्विफ्ट तेज गति में थी और चालक ने मुख्य सड़क पर आते समय न तो गति कम की और न ही सतर्कता बरती। इसी लापरवाही के चलते दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

Latest articles

ईडी की बड़ी कार्रवाई: पूर्व ईएनसी गोविंद मेहरा और आबकारी अधिकारी भदौरिया की 85.45 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भोपाल। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मप्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी डिजिटल और...

एम्स भोपाल में दुर्लभ सर्जरी सफल, एक ही ऑपरेशन में दो अलग-अलग कैंसर को किया खत्म

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल के डॉक्टरों ने जटिल कैंसर उपचार के...

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर फिर नोटिस कार्रवाई, तीन साल में 300 एफआईआर के बावजूद नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

भोपाल। भोपाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासनिक और नगर निगम की कार्रवाई एक...

एनएचएम के 32 हजार संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, 8 जून को मुख्यमंत्री आवास घेराव की चेतावनी

भोपाल। मप्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत करीब 32 हजार संविदा...

More like this