23.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयनेवल गन देश की सुरक्षा में निभाएगी निर्णायक भूमिका – रंजन कुमार—बीएचईएल...

नेवल गन देश की सुरक्षा में निभाएगी निर्णायक भूमिका – रंजन कुमार—बीएचईएल ने डिस्पैच की 50वीं एसआरजीएम नेवल गन

Published on

हरिद्वार |
बीएचईएल हरिद्वार के रक्षा एवं एयरोस्पेस विभाग ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए अपनी 50वीं सुपर रैपिड गन माउंट (एसआरजीएम) नेवल गन का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने इस नेवल गन को हरी झंडी दिखाकर मुंबई के लिए रवाना किया। यह नेवल गन भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस महेंद्रगिरि पर स्थापित की जाएगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजन कुमार ने कहा कि यह एसआरजीएम नेवल गन देश की समुद्री सुरक्षा को सशक्त करने में निर्णायक भूमिका निभाएगी।

उन्होंने इसे रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि इस नेवल गन का निर्माण और आपूर्ति बीएचईएल के प्रत्येक कर्मी के लिए गर्व का विषय है। महाप्रबंधक (डीएबीजी) राजीव चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नेवल गन 35 किलोमीटर के दायरे में हवा, पानी एवं समुद्र में विभिन्न प्रकार के लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।

Read Also: बीएचईएल के जवाहरलाल नेहरू विद्यालय, भेल भोपाल में ‘संस्कारों की जड़ों से सपनों की उड़ान’ थीम पर भव्य वार्षिक उत्सव

इसके अलावा यह लक्ष्य की स्थिति के अनुसार विभिन्न प्रकार के गोला-बारूद के चयन की उन्नत क्षमता से भी सुसज्जित है। उल्लेखनीय है कि बीएचईएल पिछले तीन दशकों से भारतीय नौसेना के लिए एसआरजीएम नेवल गन का निर्माण कर रहा है और अब तक कुल 49 नेवल गन की आपूर्ति कर चुका है। 50वीं नेवल गन का डिस्पैच बीएचईएल की तकनीकी दक्षता और रक्षा क्षेत्र में उसके योगदान को रेखांकित करता है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, रायसेन में वेयरहाउस की छत उड़ी, सीहोर में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रखी फसल भीगी

बालाघाट में पेड़ गिरने से बाइक दबी भोपाल। मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के दौर...

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...