20.8 C
London
Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्य12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published on

इंदौर।
इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को 12.40 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गुटकेश्वर महादेव मंदिर के पास एक युवक मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विकास उर्फ सरदार सैनी, निवासी छप्पर, इंदौर बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 12.40 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई।

Read Also: बीएचईएल कारखाने के एफसीएक्स विभाग में ठेकेदारों के बल्ले—बल्ले

पुलिस ने मौके पर ही मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार जब्त की गई ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह दिहाड़ी मजदूरी करता है और अधिक पैसा कमाने के लालच में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल हुआ। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह ब्राउन शुगर कहां से लाता था और इसे किन लोगों को सप्लाई करता था। पुलिस ने तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।

Latest articles

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को देश की राजधानी...

गंगा दशहरा पर भरतपुर से ‘वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान-2026’ का आगाज, सीएम ने किया जल पूजन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को गंगा दशहरा के पावन पर्व पर भरतपुर...

10वीं और 12वीं का परिणाम रहा 100 फीसदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील सोच से मिल रही नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की संवेदनशील और समावेशी सोच को धरातल पर साकार करता...

More like this