13.7 C
London
Wednesday, June 3, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल झांसी में ईडी ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों ने श्रम निष्ठा व...

बीएचईएल झांसी में ईडी ने किया ध्वजारोहण, कर्मचारियों ने श्रम निष्ठा व राष्ट्र सेवा की शपथ ली

Published on

भेल झांसी।
देश की महारत्न कंपनी भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  की झांसी इकाई में “बीएचईएल दिवस” बड़े ही हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित समारोह का शुभारंभ कार्यपालक निदेशक रिज़वान फैसल सिद्दीक़ी द्वारा बीएचईएल ध्वज के ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री सिद्दीक़ी ने झांसी इकाई की उपलब्धियों, वर्तमान प्रगति एवं भावी योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बीएचईएल झांसी इकाई अपने समर्पित मानव संसाधन, तकनीकी दक्षता एवं अनुशासित कार्य संस्कृति के बल पर निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे टीम भावना, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ कार्य करते हुए कंपनी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कंपनी एवं राष्ट्र के प्रति सच्ची श्रम निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली। कार्यक्रम में कर्मचारियों द्वारा बीएचईएल गान “जोश ऐसा जोश कि लोहा पिघल जाए” की सामूहिक प्रस्तुति दी गई, जिससे वातावरण देशभक्ति एवं संगठनात्मक गर्व से ओतप्रोत हो गया।

Read Also: सावधान! क्या आपको भी है तेज सिरदर्द और गर्दन में अकड़न? Meningitis (दिमागी बुखार) के ये 5 लक्षण हो सकते हैं जानलेवा!

समारोह में बीएचईएल के महाप्रबंधकगण, डीआरओ, विभागाध्यक्षगण, विभिन्न यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक पीए वैध ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहयोग देने वालों की सराहना की।

Latest articles

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के पहले अध्यक्ष गुप्ता का निधन

बीएचईई थ्रिफ्ट सोसायटी के प्रथम अध्यक्ष वृत्तपाल गुप्ता के निधन पर गहरा शोक भोपाल। बीएचईई...

ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बांटे योजनाओं के लाभ

रायपुर। प्रदेशव्यापी 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बीजापुर जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट, ऊर्जा और युवा विकास पर हुई अहम चर्चा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार...

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: 26 साल पुरानी किसान क्रेडिट कार्ड पॉलिसी बदली, फसलों पर लोन लिमिट में भारी बढ़ोतरी

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने किसानों को बड़ा आर्थिक संबल देते हुए...

More like this

भेल के आगा क्लब में ‘सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026’ का भव्य आगाज

भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित आगा क्लब में पांच दिवसीय 'सुपर-12 ओपन बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026'...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...