13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeभोपालडिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड भेल अधिकारी से 52 लाख की ठगी

डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड भेल अधिकारी से 52 लाख की ठगी

Published on

भोपाल।
राजधानी भोपाल के संकेत नगर क्षेत्र में रहने वाले 75 वर्षीय सेवानिवृत्त भेल अधिकारी के साथ साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 52 लाख रुपये की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। साइबर ठगों ने बुजुर्ग अधिकारी पर उनके दस्तावेजों से फर्जी बैंक खाता खुलवाने और उस खाते का संबंध कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले से जोड़ने का झूठा आरोप लगाया। ठगों की धमकियों से डरे बुजुर्ग को चार दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया। इस दौरान ठगों ने उनसे उनके बैंक खातों, एफडी, पॉलिसी और अन्य वित्तीय जानकारियां हासिल कर लीं। इसके बाद कहा गया कि जांच के लिए पूरी राशि आरबीआई के सरकारी खाते में जमा करनी होगी और जांच पूरी होने पर रकम लौटा दी जाएगी।

Read Also: Ruturaj Gaikwad ने मचाया गदर! ‘किंग’ कोहली को पछाड़ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अक्षर पटेल ने भी ठोका तूफानी शतक!

डर और झूठे केस में फंसने की धमकी के चलते पीड़ित दंपती ने अपनी एफडी और पोस्ट ऑफिस योजनाएं तुड़वाकर राशि सेंट्रल बैंक खाते में जमा की। 2 दिसंबर 2025 को 25 लाख रुपये आरोपियों के खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बावजूद ठग लगातार दबाव बनाते रहे और विश्वसनीयता दिखाने के लिए व्हाट्सएप पर फर्जी आरबीआई लेटर भी भेजा गया। आखिरकार 6 दिसंबर 2025 को पीड़ित से 27 लाख रुपये और ट्रांसफर करवा लिए गए। इस प्रकार कुल 52 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब रकम वापस नहीं मिली और संपर्क टूट गया, तब एक सप्ताह बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

प्रदेश सरकार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर नागरिकों के जीवनस्तर को बेहतर बनाने प्रयासरत : कृष्णा गौर

गोविंदपुरा विधान सभा क्षेत्र को मिली 83 लाख की सौगात भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक...

भेल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, शीर्ष प्रबंधन में की गईं महत्वपूर्ण नियुक्तियां

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने अपने...

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

More like this

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...