14.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालगांधी पार्क से स्टेशन रोड तक फैले अतिक्रमण को हटाया

गांधी पार्क से स्टेशन रोड तक फैले अतिक्रमण को हटाया

Published on

भोपाल ।
कलेक्टर के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में गांधी पार्क से स्टेशन रोड तक फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन द्वारा इस अभियान को शुद्धिकरण अभियान का नाम दिया गया है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान नगर निगम, राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने अवैध निर्माण, दुकानों के बाहर रखा सामान और अन्य अतिक्रमण हटाए गए। कार्रवाई के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभाले रखा।

Read Also: बीएचईएल ने शुरू की वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के लिए ट्रैक्शन कन्वर्टर्स की आपूर्ति

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार नोटिस देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर यह सख्त कदम उठाया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि शहर को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, अन्यथा नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है।

Latest articles

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...