11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeभोपालपिपलिया जाहिर पीर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के...

पिपलिया जाहिर पीर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का पूर्णाहुति के साथ समापन

Published on

भोपाल ।
फंदा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिपलिया जाहिर पीर में 3 जनवरी से आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का समापन पूर्णाहुति एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कथा के अंतिम दिन कथावाचक पंडित ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने गोवर्धन पर्वत प्रसंग का वर्णन करते हुए बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। कथावाचन के दौरान पंडित चतुर्वेदी ने कहा कि भगवान श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं, जबकि भगवान श्रीकृष्ण आनंद के ज्ञाता हैं। उनकी भक्ति में उत्सव और आनंद का भाव निहित है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

कथा के अंतिम दिन हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने व्यास गादी की पूजा-अर्चना कर कथावाचक पंडित ओमप्रकाश चतुर्वेदी का सम्मान किया। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से किया गया। समापन अवसर पर पूर्णाहुति के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कथा में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालु महिला-पुरुष उपस्थित रहे और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this