2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालगौतम मोरे ने छोड़ी इंटक अब बनें केटीयू के कार्यवाहक अध्यक्ष,फाउंड्री गेट...

गौतम मोरे ने छोड़ी इंटक अब बनें केटीयू के कार्यवाहक अध्यक्ष,फाउंड्री गेट पर भव्य स्वागत

Published on

भोपाल । भेल इंटक के पूर्व महामंत्री गौतम मोरे शुक्रवार को भेल कर्मचारी ट्रेड यूनियन की सदस्यता लेते हुये इस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष बन गये है । वह भेल से रिटायर हो चुके है लेकिन उनकी भेल कर्मचारियों में खासी पकड़ है । वह एक बार फिर ट्रेड यूनियन में   सक्रिय हो गये हैं । वह थ्रिफ्ट सोसायटी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान रह चुके हैं । इंटक से नाराजगी के चलते एक बार फिर केटीयू का साथ देने मैदान में हैं ।

कर्मचारी ट्रेड यूनियन (केटीयू), भोपाल के अध्यक्ष आरएस ठाकुर के नेतृत्व में बीएचईएल के फाउंड्री गेट पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गौतम मौरे के केटीयू का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौतम मोरे सहित उनके 50 समर्थकों ने केटीयू की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केटीयू अध्यक्ष आरएस ठाकुर ने कहा कि ट्रेड यूनियन ने अतीत में फैक्ट्री के अंदर कर्मचारियों के अधिकारों के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किए हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब ट्रेड यूनियन की मजबूती के कारण प्रबंधन को अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करनी पड़ती थीं। आज की स्थिति में कई यूनियनें निष्क्रिय हो गई हैं, जिससे कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हो रहा है। केटीयू का उद्देश्य सभी पुराने साथियों को एकजुट कर फिर से उसी संघर्षशील परंपरा को स्थापित करना है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

उन्होंने कहा कि जो साथी निष्क्रिय हो गए थे, वे पुनः संगठन से जुड़ रहे हैं और मिलकर कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। इसी क्रम में पूर्व पार्षद गौतम मौर्य को कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जो कर्मचारियों के हित में मजबूती से आवाज उठाएंगे। नवनियुक्त कार्यवाहक अध्यक्ष गौतम मौर्य ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भेल में एनपीआरआई एक्ट के तहत चुनाव नहीं हुए, जिससे कर्मचारियों के अधिकार प्रभावित हुए। केटीयू हमेशा से कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ेगी। उन्होंने कहा कि आठवें वेतनमान की मांग को लेकर संगठन के माध्यम से संघर्ष किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कर्मचारियों का मंच पर माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this