15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दो छात्राओं और एक युवक से लाखों...

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर दो छात्राओं और एक युवक से लाखों की ठगी

Published on

भोपाल।
ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगों द्वारा लोगों को शिकार बनाने का सिलसिला लगातार जारी है। ताजा मामले में शातिर जालसाजों ने दो छात्राओं और एक युवक को झांसे में लेकर उनसे लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पीड़ितों को सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से संपर्क कर आकर्षक मुनाफे का लालच दिया।

शुरुआत में कम रकम निवेश कर मुनाफा दिखाया गया, जिससे पीड़ितों का विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद बड़ी राशि निवेश करवाकर ठगों ने संपर्क तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार पिछले 24 घंटों में साइबर ठगी के आधा दर्जन से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें ऑनलाइन ट्रेडिंग, फर्जी लिंक और मोबाइल एप के जरिए लोगों को ठगा गया है। पीड़ितों में छात्र-छात्राओं के साथ नौकरीपेशा युवक भी शामिल हैं।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

साइबर सेल द्वारा आरोपियों के मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन निवेश, ट्रेडिंग एप और अनजान लिंक के झांसे में न आएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस या साइबर हेल्पलाइन पर दें।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...