15.5 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालगंभीर मरीजों को राहत एम्स भोपाल में हेलीपैड और एयर एंबुलेंस सेवा

गंभीर मरीजों को राहत एम्स भोपाल में हेलीपैड और एयर एंबुलेंस सेवा

Published on

भोपाल ।
एम्स भोपाल में जल्द ही हेलीपैड का निर्माण किया जाएगा, जिससे गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इसके साथ ही एम्स भोपाल देश का दूसरा ऐसा बड़ा ट्रॉमा सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा। इस संबंध में सांसद आलोक शर्मा ने केंद्र की स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी को एम्स भोपाल के लिए लगभग 1000 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सौंपे हैं। सांसद आलोक शर्मा ने बताया कि एम्स भोपाल में हेलीपैड बनने से दूर-दराज और गंभीर मरीजों को त्वरित चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। एयर एंबुलेंस के माध्यम से मरीजों को कम समय में एम्स लाया जा सकेगा, जिससे आपातकालीन उपचार में बड़ी मदद मिलेगी।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

उन्होंने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विस्तृत प्लान सौंपा गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए सुविधाओं का विस्तार, कैंसर रोगियों के लिए 200 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड और 20 वेंटिलेटर युक्त आईसीयू बेड तैयार किए जाएंगे। इसके अलावा ट्रॉमा सेंटर का निर्माण भी प्रस्तावित है।एम्स भोपाल में प्रस्तावित लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के निर्माण पर लगभग 437 करोड़ रुपये तथा आधुनिक उपकरणों पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। प्रस्तावों पर चर्चा के बाद इन्हें मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है।सांसद ने बताया कि पूर्व में भी एम्स भोपाल में हेलीपैड निर्माण की योजना तैयार की गई थी, जिसे अब मूर्त रूप देने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है। एम्स में हेलीपैड बनने से आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Latest articles

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

छत्तीसगढ़ में पीएम आवास और पीएम सूर्य घर योजना का अभिनव संगम: सीएम विष्णु देव साय ने कोंडागांव में कराया गृह प्रवेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सुशासन तिहार के अंतर्गत कोंडागांव...

राजस्थान आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: एक महीने के विशेष अभियान में ₹3.93 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, 5.62 लाख लीटर वॉश नष्ट; 922...

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रदेश में अवैध मदिरा के निर्माण, भंडारण, परिवहन और...

More like this

स्वामित्व योजना के तहत मिलेगा जमीन का कानूनी अधिकार, छात्रों को तैयार यूनिफॉर्म देगी सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में...

भोपाल गौरव दिवस: संघर्ष, बलिदान और विलीनीकरण की पूरी गाथा

सांसद आलोक शर्मा देश को अंग्रेजों की हुकूमत से आजादी भले ही 15 अगस्त...

कफ सिरप का अवैध नेटवर्क: भोपाल के गांधी नगर के बाद मुबारकपुर में एसटीएफ का छापा, 50 लाख की कफ सिरप जब्त

भोपाल। नशे के लिए उपयोग की जाने वाली कफ सिरप का अवैध कारोबार किसी...