18.2 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराष्ट्रीयस्वास्थ्य सेवा में संसाधनों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

स्वास्थ्य सेवा में संसाधनों की नहीं होगी कमी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Published on

जयपुर।
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवेदना से जुड़ा क्षेत्र है और राज्य सरकार इस क्षेत्र में संसाधनों की कोई कमी नहीं रखेगी। विगत दो वर्षों में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे में बड़ा सुधार हुआ है, जिससे गांव-ढाणी तक प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क उपचार मिल रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व संवाद को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बजट पूर्व चर्चा का उद्देश्य विशेषज्ञों के सुझावों के माध्यम से ऐसा बजट तैयार करना है, जिससे प्रदेश की 8 करोड़ से अधिक जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें और राजस्थान स्वास्थ्य के क्षेत्र में देश का सिरमौर बने।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘पहला सुख निरोगी काया’ की भावना के साथ लागू की गई मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना आज पूरे देश के लिए मिसाल बन चुकी है। योजना के अंतर्गत अब तक 37 लाख मरीजों को 7,300 करोड़ रुपये से अधिक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत दवाइयां, सर्जिकल सामग्री एवं सूचर्स उपलब्ध कराने में राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर है। जिला चिकित्सालयों में बुजुर्गों के लिए रामाश्रय वार्ड स्थापित किए गए हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...