2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeभोपालपुलिस बैंड प्रतियोगिता में सीआईएसएफ महिला बैंड को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

पुलिस बैंड प्रतियोगिता में सीआईएसएफ महिला बैंड को ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

Published on

भोपाल।
केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की महिला बैंड टीम को 26वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह सीआईएसएफ मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसमें  सीआईएसएफ के महानिदेशक सहित बल मुख्यालय एवं दिल्ली स्थित  केओसुब  इकाइयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। केओसुब इकाई भेल भोपाल के वरिष्ठ कमांडेंट  शिवरतन सिंह मीणा ने बताया कि यह सम्मान सिकंदराबाद में 16 से 20 दिसंबर 2025 के बीच आयोजित 26वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में सीआईएसएफ महिला बैंड के उत्कृष्ट प्रदर्शन के उपलक्ष्य में दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान टीम ने अनुशासन, सटीकता और उच्चस्तरीय पेशेवर दक्षता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में  सीआईएसएफ महिला ब्रास बैंड—जिसमें 01 बैंड मास्टर, 33 मुख्य बैंड कर्मी एवं 02 आरक्षित सदस्य शामिल थे—ने महिला ब्रास बैंड श्रेणी में स्वर्ण पदक, सर्वश्रेष्ठ महिला दल का समग्र पुरस्कार तथा सर्वश्रेष्ठ कंडक्टर (बैंड मास्टर) का पुरस्कार अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ कंडक्टर का सम्मान महिला आरक्षक लिडिया चिंगबियाकसियाम को प्रदान किया गया। पुरस्कार विजेता दल का नेतृत्व टीम मैनेजर के रूप में श्रीमती भावना यादव, सहायक कमांडेंट (डीएमआरसी) ने किया। टीम को सहायक उप निरीक्षक/का. अरुण छेत्री द्वारा विशेष प्रशिक्षण एवं कोचिंग प्रदान की गई, जिसमें छह प्रशिक्षकों का समर्पित सहयोग रहा। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सीआईएसएफ महिला बैंड की अवधारणा सितंबर 2023 में की गई थी।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this