14.7 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालसागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल के चिकित्सकों को प्रतिष्ठित चिकित्सक सम्मान

सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल भोपाल के चिकित्सकों को प्रतिष्ठित चिकित्सक सम्मान

Published on

भोपाल।
सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोपाल के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. महेश शर्मा एवं डॉ. शुभम पांडेय को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित चिकित्सक सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह भोपाल के सायाजी होटल में आयोजित किया गया। डॉ. महेश शर्मा जो कि सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं तथा डॉ. शुभम पांडेय, कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजी सेवाओं में कार्यरत हैं उनको यह पुरस्कार कार्डियोलॉजी एवं ऑन्कोलॉजी सेवाओं में उत्कृष्ट रोगी देखभाल के लिए प्रदान किया गया।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

यह सम्मान मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में चिकित्सा जगत से जुड़े अनेक वरिष्ठ चिकित्सक, स्वास्थ्य अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मान प्राप्त करने पर सागर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रबंधन ने इसे पूरे अस्पताल परिवार के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि अस्पताल भविष्य में भी उच्चस्तरीय, समर्पित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। गौरतलब है कि शुभम पांडे भेल की भवानीधाम कालोनी के रहवासी हैं ।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...