19.7 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयसोमनाथ मंदिर में पूजा, पीएम मोदी बोले—आस्था को कोई मिटा नहीं सका

सोमनाथ मंदिर में पूजा, पीएम मोदी बोले—आस्था को कोई मिटा नहीं सका

Published on

सोमनाथ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सोमनाथ पर हमला करने वाले आक्रांता इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं, जबकि आस्था और संस्कृति आज भी अडिग है। प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर में लगभग 30 मिनट तक पूजा-अर्चना की। उन्होंने जल, पुष्प, धूप-अर्पित कर पंचामृत से अभिषेक किया। इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने राष्ट्र की समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजा के उपरांत प्रधानमंत्री ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और वहां मौजूद श्रद्धालुओं से भी संवाद किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

उन्होंने कहा कि विदेशी आक्रांताओं द्वारा बार-बार किए गए हमलों के बावजूद सोमनाथ की पुनर्स्थापना भारत की अदम्य इच्छाशक्ति का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री की यह यात्रा 11 जनवरी तक चलने वाले उनके धार्मिक एवं सांस्कृतिक दौरे का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने सोमनाथ में आयोजित विशेष धार्मिक अनुष्ठानों में भी भाग लिया। प्रधानमंत्री ने बताया कि उनका यह दौरा 108 घंटों के विशेष धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है, जिसमें देश की प्राचीन विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को रेखांकित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो शक्तियां भारत को आस्था से तोड़ना चाहती थीं, वे आज इतिहास बन चुकी हैं, लेकिन भारत की सनातन परंपरा और संस्कृति पहले से अधिक सशक्त होकर खड़ी है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...