25.9 C
London
Saturday, May 30, 2026
Homeभोपालभोपाल सहित कई शहरों का वांटेड राजू ईरानी सूरत में गिरफ्तार

भोपाल सहित कई शहरों का वांटेड राजू ईरानी सूरत में गिरफ्तार

Published on

भोपाल।
ईरानी गैंग के कुख्यात एवं मोस्ट वांटेड अपराधी राजू ईरानर को सूरत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी। राजू ईरानी पर हत्या, लूट, डकैती, अपहरण सहित कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार, राज ईरान मूल रूप से ईरानी गैंग से जुड़ा हुआ है और उसने देश के विभिन्न राज्यों में संगठित अपराधों को अंजाम दिया। गिरफ्तारी से पहले आरोपी ईरान में भी फरार रहा, जहां से वह चोरी-छिपे भारत लौटा था। सूरत पुलिस की क्राइम ब्रांच ने खुफिया सूचना के आधार पर उसे दबोचने में सफलता हासिल की।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी पिछले कई वर्षों से नाम बदलकर और पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से आपत्तिजनक दस्तावेज एवं डिजिटल सबूत भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि राजू ईरानी के खिलाफ भोपाल सहित कई शहरों में गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। भोपाल पुलिस ने भी उसे पूर्व में फरार घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद सूरत पुलिस ने संबंधित राज्यों की पुलिस को सूचना दे दी है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर अन्य राज्यों में दर्ज मामलों में पूछताछ की जाएगी। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे संगठित अपराध नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Latest articles

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

एनटीपीसी बोंगाईगांव को दोहरा राष्ट्रीय सम्मान: सुरक्षा और सीएसआर में उत्कृष्टता के लिए मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार, स्वर्ण श्रेणी में मारी बाजी

नई दिल्ली। परिचालन उत्कृष्टता, कार्यस्थल सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास के प्रति अपनी...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...

More like this

एमपी ने गेहूं उपार्जन में बनाया नया रिकॉर्ड, किसानों से खरीदा गया 104 लाख मीट्रिक टन गेहूं

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश ने इस वर्ष गेहूं उपार्जन...

विधायक सबनानी पहुंचे जनता के द्वार: रोशनपुरा और राहुल नगर बस्ती का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए जनसमस्याएं तुरंत सुलझाने के निर्देश

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक भगवानदास सबनानी ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र की...