15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालमकर संक्रांति से पूर्व दादाजी धाम मंदिर में भक्तों ने किया सामूहिक...

मकर संक्रांति से पूर्व दादाजी धाम मंदिर में भक्तों ने किया सामूहिक श्रमदान

Published on

भोपाल।
मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर से पूर्व रायसेन रोड स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, पटेल नगर में रविवार को श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “आइए मिलकर अपने मंदिर को संवारें” संदेश के साथ आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्वेच्छा से सहभागिता की। श्रमदान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाना रहा, जिससे दर्शनार्थियों को पवित्र एवं दिव्य वातावरण प्राप्त हो सके। इस दौरान भक्तों ने मंदिर परिसर, प्रांगण एवं दीवारों की साफ-सफाई की। साथ ही सभी देवी-देवताओं का विधिवत कुनकुने जल से अभिषेक कर नवीन वस्त्र अर्पित किए गए।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

संपूर्ण सेवा कार्य धार्मिक विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ संपन्न हुआ। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह श्रमदान कार्यक्रम रविवार को दोपहर 12 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित किया गया। ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं, परिवारजनों एवं मित्रों से आगामी श्रमदान कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर मंदिर सेवा में सहभागी बनने का आह्वान किया है। ट्रस्ट का कहना है कि सामूहिक सहभागिता से मंदिर परिसर निरंतर अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं दिव्य स्वरूप ग्रहण कर रहा है। श्रमदान केवल सामाजिक दायित्व ही नहीं, बल्कि एक श्रेष्ठ आध्यात्मिक साधना भी है, जिससे श्रद्धा और संस्कारों की अनुभूति होती है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...