20.5 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल ने ग्रामवासियों को बताये स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राणायाम का महत्व—...

बीएचईएल ने ग्रामवासियों को बताये स्वस्थ जीवनशैली, योग एवं प्राणायाम का महत्व— झगरिया में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Published on

भेल भोपाल ।
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, झगरिया, विकास खण्ड फंदा (ग्रामीण), जिला भोपाल में दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। द्वितीय दिन स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित ग्रामवासियों को स्वस्थ जीवनशैली, शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय, योग एवं प्राणायाम के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर निःशुल्क पोषक आहार का भी वितरण किया गया। यह दो दिवसीय शिविर बीएचईएल के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीयू सिंह एवं महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) श्रीमती पामिला सचदेव के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

शिविर में नगर प्रशासन के प्रमुख अपर महाप्रबंधक प्रशांत पाठक, उप महाप्रबंधक विनोद कुमार प्रधान, सम्पदा अधिकारी रमेश चंद्रा, अभियंता अभिनव शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन विश्वकर्मा तथा कस्तूरबा चिकित्सालय से अपर महाप्रबंधक श्रीमती रश्मि परमहंस, अपर महाप्रबंधक आरती सिंह, अपर महाप्रबंधक सुरेश मरकाम, डॉ. मानसी शर्मा उपस्थित रहे। साथ ही शासकीय माध्यमिक शाला झगरिया की प्रधानाचार्या श्रीमती मनीषा कश्मीरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामवासियों ने बीएचईएल द्वारा आयोजित इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Latest articles

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...

पंजाब में सीएम भगवंत मान ने 523 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को मोहाली के विकास भवन...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...