12 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालमकर संक्रांति पर शिक्षकों को तोहफा, 35 वर्ष सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति

मकर संक्रांति पर शिक्षकों को तोहफा, 35 वर्ष सेवा पर चतुर्थ क्रमोन्नति

Published on

भोपाल ।
मध्य प्रदेश के शासकीय शिक्षकों के लिए नववर्ष, मकर संक्रांति एवं लोहड़ी के शुभ अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 5 सितंबर को की गई घोषणा के अनुरूप मंत्रि-परिषद (कैबिनेट) ने नियुक्ति दिनांक से 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चतुर्थ मोन्नति / उच्चतर वेतनमान प्रदान करने की स्वीकृति दे दी है। इस निर्णय से प्रदेश के सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, उच्च श्रेणी शिक्षक, प्रधान पाठक एवं माध्यमिक शिक्षक वर्ग में हर्ष का वातावरण है। शिक्षा जगत ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

मध्य प्रदेश सहायक शिक्षक / शिक्षक संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि वर्ष 2011 से इस मांग को लेकर निरंतर संघर्ष किया जा रहा था। शिक्षक महापंचायत (2014, उज्जैन), पदयात्रा, धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल सहित विभिन्न आंदोलनों के माध्यम से शासन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया गया। लंबे संघर्ष के बाद आज शिक्षकों की मांग को न्याय मिला है।

Read Also: IND vs NZ: फ्री में यहाँ देखें भारत-न्यूजीलैंड का पहला महामुकाबला! रोहित-कोहली की सेना तैयार, जानें कब और कहाँ होगा मैच?

शिक्षक संगठनों ने कैबिनेट के इस निर्णय का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि शेष लंबित मांगों—नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, अनुकंपा नियुक्ति में सरलीकरण, केंद्र के समान ग्रेड पे तथा ई-अटेंडेंस प्रणाली पर पुनर्विचार—पर भी शीघ्र निर्णय लिया जाएगा।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...