22.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़सांसद आलोक शर्मा के साथ 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उड़ाई...

सांसद आलोक शर्मा के साथ 10 हजार से ज्यादा लोगों ने उड़ाई पतंग—तिल- गुड़ के लड्डू और खिचड़ी ने बढ़ाई मिठास—भोजपाल पतंग महोत्सव जंबूरी मैदान पर—मकर संक्रांति पर पतंगों से रंगा आसमान  —तिल- गुड़ का लड्डू, खिचड़ी, 2,000 पतंगों का नि:शुल्क वितरण

Published on

भेल भोपाल ।
शहर की समृद्ध परंपराओं को जीवंत करते हुए भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा पहली बार मकर संक्रांति पर ‘भोजपाल पतंग महोत्सव’ का आयोजन किया गया। राजधानी के जम्बूरी मैदान (भेल) में बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में भोपाल सांसद आलोक शर्मा के साथ 10 हजार से ज्यादा लोग परिवार और बच्चों ने पतंग उड़ाई। महोत्सव में आने वाले लोगों को समिति की ओर से 2,000 पतंगें और माझा नि:शुल्क वितरित किया गया। महाप्रसादी के तौर पर लोगों को तिल-गुड़ के लड्डू और खिचड़ी बांटी गई।  

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा, विशिष्ठ अतिथि भोपाल भाजपा जिला अध्यक्ष रविंद्र यति, अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,  राजेंद्र सिंह यादव, पार्षद बी शक्ति राव, संजय शिवनानी, रामनारायण गिरी, राजेश्वर सिंह, आनंद पाठक सहित अन्य लोगों ने पूजा- अर्चना और दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों को पतंग और माझे का वितरण किया।  

दो क्विंटल लड्डू, 10 हजार के लिए खिचड़ी
त्योहार की मिठास और खुशी बांटने के लिए समिति ने विशेष इंतजाम किए थे। पतंग महोत्व में शामिल होने वाले लोगों को महाप्रसादी वितरित की गई। समिति द्वारा दो क्विंटल तिल गुड़ का लड्डू और 10 हजार लोगों के लिए खिचड़ी बनवाकर वितरित की गई। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ पतंगोत्सव शाम 5 बजे तक चलता रहा। इस दौरान परिवार सहित आए लोगों के साथ बच्चे, महिलाओं और बुजुर्गों ने भी पतंग उड़ाई।

READ ALSO: श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, कोलार रोड में मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी धूमधाम से मनाई गई

चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध
सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समिति ने चायनीज माझे पर पूरी तरह प्रतिबंधित लगा रखा था। अध्यक्ष सुनील यादव ने पतंगबाजों को आगाह करते हुए कहा कि पतंग महोत्सव में चाइनीज डोर (चाइनीज मांझा) का उपयोग नहीं करें। इसकी जांच के लिए पुलिस टीम और समिति के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में केवल सूती और सुरक्षित धागे के उपयोग की अनुमति दी गई थी, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

आयोजन समिति की टीम
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विनय सिंह, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर, मो. जाहिद खान, सुनील शाह, मधु भवनानी, केश कुमार शाह, चंदन वर्मा, दीपक शर्मा, देवेंद्र चौकसे, सुनील वैष्णव सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

Latest articles

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

मानहानि मामला: मानसा कोर्ट में पेश नहीं हुए CM भगवंत मान, विधानसभा सत्र का हवाला देकर मांगी छूट

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार को मानसा की एक अदालत में पूर्व...

More like this

बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा ‘समर कूल’ थीम पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा गत दिवस ‘समर कूल’ थीम पर आधारित एक आकर्षक...

ऐबू की अनूठी पहल: ‘एक शाम-बीएचईएल श्रमिकों के नाम’, लगातार 10वें वर्ष होगा भव्य सम्मान समारोह

भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर 1 मई को ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज...

बीएचईएल में डिजिटल बिल प्रोसेसिंग को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

सुविधा पोर्टल के माध्यम से वेंडर बिलों का भुगतान होगा और भी आसान भोपाल। कार्यप्रणाली...