9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeभोपालहाउसिंग बोर्ड लाएगा 9 नई आवासीय योजनाएं

हाउसिंग बोर्ड लाएगा 9 नई आवासीय योजनाएं

Published on

भोपाल।
राजधानी में अपने घर का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबर है। मध्यप्रदेश हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड (एमपी हाउसिंग बोर्ड) ने भोपाल में आवासीय क्षेत्र के बड़े विस्तार की तैयारी पूरी कर ली है। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से शहर में 9 नए आवासीय प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे, जिनके माध्यम से लगभग 750 नई आवासीय यूनिट्स उपलब्ध होंगी। इन सभी योजनाओं के लिए आर्किटेक्ट नियुक्त किए जा चुके हैं और प्रोजेक्ट फाइलें टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) विभाग को सहमति के लिए भेज दी गई हैं। मंजूरी मिलते ही हाउसिंग बोर्ड द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दामखेड़ा और नरेला शंकरी में होंगे बड़े प्रोजेक्ट हाउसिंग बोर्ड के पास अयोध्या नगर के दामखेड़ा में 140.88 एकड़ और नरेला शंकरी में 128 एकड़ भूमि उपलब्ध है।

Read Also: वंदे भारत के लिए बीएचईएल ने सेमी-हाई-स्पीड ट्रैक्शन ट्रांसफॉर्मरों की आपूर्ति

इन दोनों प्रमुख क्षेत्रों में कुल 5 नए हाउसिंग प्रोजेक्ट लाए जाएंगे। 250 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली इन योजनाओं में आमजन के लिए डुप्लेक्स, ट्रिप्लेक्स और विकसित प्लॉट जैसे विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। अयोध्या एक्सटेंशन में तेजी से आगे बढ़ रहा काम अयोध्या एक्सटेंशन क्षेत्र में हाउसिंग बोर्ड की प्रमुख योजना ‘सुरम्य परिसर’ पर विशेष फोकस है। इसके पहले चरण में 48 डुप्लेक्स बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि दूसरे चरण में 250 फ्लैट्स का निर्माण कार्य जारी है। अब 56 करोड़ रुपये की लागत से फेज-3 शुरू किया जाएगा, जिसमें 63 एचआईजी डुप्लेक्स बनाए जाएंगे।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

भोपाल में 1 से 30 मई तक छुट्टियों पर रोक: जनगणना कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारी नहीं ले सकेंगे अवकाश

भोपाल। राजधानी में जनगणना और मकानों के सूचीकरण कार्य को गति देने के लिए...

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...