22.7 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता जल्द होंगे भाजपा में शामिल

भेल के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता जल्द होंगे भाजपा में शामिल

Published on

भेल की गपशप
अक्सर भाजपा नेताओं के विशेष मेल—मिलाप के लिये चर्चाओं में रहे एक भेल के या यूं कहो कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता इस बार भाजपा में शामिल हो सकते हैं । यूं तो उनके बारे में पहले से ही कहा जाता रहा है कि वह भाजपा में जल्द शामिल होंगे लेकिन इस बार कुछ ऐसे हालात बन गये हैं कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं । मजेदार बात यह है कि वह हाल ही में एक भाजपा सांसद के साथ दिल्ली में कुछ समस्याओं को लेकर एक केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात भी कर चुके हैं । भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं । वहीं सनातन को आगे बढ़ाते हुये एक सनातन सम्मेलन भी भेल क्षेत्र में ही आयोजित कर रहे हैं ।

यही नहीं कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुये एक केन्द्रीय मंत्री से  सलाह मशवरा भी ले रहे हैं । बड़ी बात यह है कि उनके भाजपा में जाने की चर्चाऐं लंबे समय से चल तो रही हैं क्योंकि उन्हें मोदी जी के रहते कांग्रेस का भविष्य अधर में जो दिखाई दे रहा है फिर भी भाजपा में जाने में असमंजस की स्थिति उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है ।

Read Also:भेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर ट्रेड यूनियनों का प्रदर्शन

दरअसल उनकी मन की बात जाने तो भाजपा में शामिल होने से उन्हें इस पार्टी से विधान सभा टिकिट तो नहीं मिल सकता लेकिन कांग्रेस में टिकिट मिलने की उम्मींद जरूर दिखाई दे रही है भले ही उन्हें भाजपा के गढ़ में इस विधान सभा क्षेत्र से हार का सामना ही क्यों न करना पड़े लेकिन नाम तो जरूर होगा । खैर यह तो वक्त ही बतायेगा कि वह भाजपा में कब शामिल होंगे ।

Latest articles

अस्पताल परिसर से 6 वर्षीय मासूम का अपहरण, सीसीटीवी में संदिग्ध के साथ दिखा बच्चा

भोपाल। राजधानी के कोहफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल परिसर से...

भोपाल में महाराणा प्रताप जयंती पर भव्य समारोह: शौर्य जुलूस के साथ रक्तदान शिविर का आयोजन

भोपाल। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के पावन अवसर पर राजधानी में...

शिवपुरी में एलपीजी गैस सिलेंडर ब्लास्ट में मासूम की मौत, चार गंभीर रूप से झुलसे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के गुड़र गांव में बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे एक मकान...

भोपाल में ‘किराए की कार’ बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार, 3 करोड़ की 20 गाड़ियां बरामद

भोपाल। राजधानी की अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने ट्रेवल्स एजेंसियों और वाहन मालिकों के...

More like this

बीएचईएल भोपाल ने रचा इतिहास: ईडी ने किये पहले 765 केवी-500 एमवीए आईसीटी ट्रांसफॉर्मर को किया रवाना

भोपाल। देश में विद्युत उपकरण निर्माण के क्षेत्र में अग्रणी सार्वजनिक उपक्रम भारत हैवी...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...