14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराष्ट्रीयसबरीमाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 24 ठिकानों पर तलाशी

सबरीमाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 24 ठिकानों पर तलाशी

Published on

नई दिल्ली।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सबरीमाला मंदिर से सोना चोरी मामले में धन शोधन की जांच के तहत तीन राज्यों में तलाशी अभियान शुरू किया है। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों के हवाले से सामने आई है। सूत्रों के अनुसार केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में करीब 24 स्थानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत छापेमारी की जा रही है। जांच के दायरे में बेंगलुरु में मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी तथा त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड (टीडीबी) के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार से जुड़े परिसरों को भी शामिल किए जाने की संभावना है।

Read Also: नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

ईडी ने हाल ही में केरल पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर का संज्ञान लेते हुए पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था। यह मामला राजनीतिक रूप से संवेदनशील माना जा रहा है। फिलहाल इसकी जांच केरल हाईकोर्ट की निगरानी में गठित राज्य की विशेष जांच टीम (एसआईटी) द्वारा पहले से ही की जा रही है। ईडी की इस कार्रवाई से मामले में धन के लेन-देन और संभावित नेटवर्क को लेकर जांच और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...