6.7 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालराजधानी में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

राजधानी में दुष्कर्म के दो मामले दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

Published on

भोपाल।
राजधानी में 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों घटनाएं अलग-अलग थाना क्षेत्रों की हैं, जिनमें पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहला मामला बैरसिया थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां ग्राम ऊंची लोई क्षेत्र में रहने वाली 32 वर्षीय युवती ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला भारत सिंह लोहवंशी 24 नवंबर की रात करीब 11 बजे उसके घर में उस समय घुस आया, जब वह घर पर अकेली थी। आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा।

Read Also:नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दूसरा मामला बिलखिरिया थाना क्षेत्र के परिहार मोहल्ला से सामने आया है। यहां रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने पड़ोसी युवक निखिल यादव के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार 1 मई 2023 को वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी उसके घर आया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी लगातार शादी का भरोसा दिलाकर संबंध बनाता रहा, लेकिन अब उसने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी निखिल यादव के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच कर रही है।

Latest articles

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...