15.1 C
London
Tuesday, March 17, 2026
Homeभोपालभोपाल में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं

भोपाल में चाकूबाजी की आधा दर्जन घटनाएं

Published on

भोपाल।
राजधानी में अब छोटी-छोटी बातों और विवादों को लेकर चाकूबाजी, तलवार और चाकू चलने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। शहर में बीते 24 घंटे के भीतर आधा दर्जन से अधिक वारदातें सामने आई हैं, जिनमें मामूली कहासुनी के बाद मारपीट और फिर चाकू से हमला किया गया। नेहरू नगर में पेट में चाकू मारा पहली घटना नेहरू नगर इलाके में सोमवार रात करीब 10 बजे तालरेजा मेडिकल स्टोर के पास हुई। यहां दीपक गौड़ घर लौट रहा था, तभी यश सोनी और उसके साथियों ने उसे रोक लिया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद यश ने अपने पास रखा चाकू निकालकर दीपक के पेट में हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी साथियों सहित फरार हो गया। खजूरी में पुरानी रंजिश पर हमला दूसरी घटना खजूरी इलाके में 11 मील ढाबे के पास सोमवार दोपहर 2:30 बजे हुई।

Read Also: नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

यहां 23 वर्षीय अभिषेक मीणा खाना खाने आया था। इस दौरान आरोपी राहुल उर्फ इंटर शानू और उसके दो साथियों ने उसे रोककर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट की और फिर चाकू मार दिया। पुलबोगदा में युवक पर चाकू से वार तीसरी घटना पुलबोगदा इलाके में रात करीब 1 बजे सामने आई। यहां 18 वर्षीय सईद शेख अपने दोस्त के साथ जा रहा था, तभी आरोपी अशरफ अलीम ने उसे रोककर गाली-गलौज की और चाकू से हमला कर दिया। कोतवाली में महिला पर जानलेवा हमला इधर कोतवाली थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय नगमा खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी अंसार खान और उसके एक साथी ने उस पर चाकू से हमला किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।

Latest articles

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

हमीदिया अस्पताल फायरिंग: पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, घायल हिस्ट्रीशीटर के साथ पहुंचे जवान भी थे निहत्थे

भोपाल हमीदिया अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर शनिवार सुबह हुई फायरिंग की घटना में पुलिस...

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

ग्रुप-5 भर्ती परीक्षा 2026: स्वास्थ्य विभाग में 373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

भोपाल मप्र कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और...

More like this

मप्र में पेंशन भुगतान की नई व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू, एसबीआई बनेगा एग्रीगेटर बैंक

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के करीब साढ़े चार लाख पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

मप्र में एलपीजी संकट: कई शहरों में राहत, भोपाल में अब भी किल्लत, सिलेंडर खत्म होने पर हंगामा

भोपाल मप्र के कई शहरों में एलपीजी गैस संकट से आंशिक राहत मिलनी शुरू हो...