12.1 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालकार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

कार में जबरन बैठाकर मारपीट व लूट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Published on

भोपाल।
थाना कोहेफिजा पुलिस ने कार में जबरन बैठाकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार फरियादी राजी सलमान ने 24 जुलाई को थाने में आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 22-23 जून 2023 की रात करीब 2:30 बजे, आरोपी यासीन अहमद उर्फ मिंटू, फारूक अहमद उर्फ छोटू और अजय ने फरियादी को जबरन स्कॉर्पियो कार में बैठाया और नीलबड़ रोड ले गए।

Read Also: नववर्ष मिलन समारोह 2026 में सांस्कृतिक और प्रतिभा सम्मान का आयोजन—उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक परिषद में नवीन कार्यकारिणी का गठन

वहां आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट की, उसके पास से 30 हजार रुपये नकद छीन लिए और मोबाइल फोन तोड़कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी फरियादी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। मामले में थाना कोहेफिजा में अपराध क्रमांक 274/23 धारा 323(1), 394, 427 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। पुलिस द्वारा लगातार तलाश के बाद अब एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...