17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभोपालहेस्टू एचएमएस यूनियन कार्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

हेस्टू एचएमएस यूनियन कार्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Published on

भोपाल ।
हेस्टू एचएमएस यूनियन कार्यालय में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व हेस्टू  एचएमएस के महासचिव हेमंत सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर सहयोगी संगठन  केटीयू के अध्यक्ष आरएस ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत ध्वजारोहण कर्मचारियों की मांगों को प्रभावशाली ढंग से प्रबंधन के समक्ष रखने वाले युवा नेता एस. सेंथिल कुमार द्वारा संपन्न किया गया।

इस अवसर पर हेस्टू  एचएमएस यूनियन एवं सहयोगी संगठनों (यूएमएस एवं केटीयू) के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से  सुरेश कुमार लोधी,  सलाउद्दीन खान, राजेश चौधरी,  गौतम मोरे (सहयोगी संगठन), नरेश सिंह जादौन, मनोज बामलिया,  भैयालाल पटेल,  राजेंद्र कुमार,  आरआर बिडोरिया,  सुशील कपाल,संतोष साहू,  उत्तम माझी,  भूपेंद्र सिंह, नारायण बरखानिया,  रामनरेश सिंह, ओमप्रकाश प्रसाद, महेंद्र राय, सुनीत तिर्की,  कैलाश नारायण मालवीय एवं छोटेलाल कोरी (सहयोगी संगठन) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also: बीएचईएल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

कार्यक्रम के दौरान हेस्टू एचएमएस यूनियन के पूर्व महासचिव स्वर्गीय श्री अमर सिंह राठौर को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने देशभक्ति गीतों एवं नारों के साथ एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...