14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभोपालशांति सरोवर हाई स्कूल, सतनामी नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के...

शांति सरोवर हाई स्कूल, सतनामी नगर में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

Published on

भोपाल ।
शांति सरोवर हाई स्कूल, सतनामी नगर सोनागिरी में भारत के 77वें गणतंत्र दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का प्रारंभ भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुआ। इसके पश्चात विद्यालय परिसर में पधारे अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अनिलानंद  महाराज, हरिप्रिया गौशाला के अध्यक्ष भाई आशीष तिवारी, लियो क्लब न्यू लेक सिटी भोपाल की वाइस प्रेसिडेंट लियो दीक्षा, लियो हर्ष, लियो शिवांश, लियो मुस्तफा, लियो तन्वी एवं समस्त लियो पदाधिकारी उपस्थित रहे। क्लब के द्वारा स्कूल में अध्ययनरत सभी बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम में अयोध्या धाम, उत्तर प्रदेश से पधारे अमित पांडे के बेटे रामांश एवं लियो तन्वी कालभोर का जन्मदिन भी बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिवारी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के निर्माण में बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत और निरंतर अध्ययन के माध्यम से प्रगति करने और देश के जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। संस्था सचिव नेहा नितेश मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।

Read Also: बीएचईएल के जवाहर लाल नेहरू स्कूल सीनियर विंग में धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस

बच्चों को मिष्ठान, समोसा और अन्य शिक्षण सामग्री प्रदान की गई। समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती राजेश्वरी त्रिपाठी, नितेश मिश्रा, शुभम तिवारी, सागर तिवारी, आर्यंस मिश्रा, आर्य मिश्रा, काजल पाण्डेय, अमित पाण्डेय, अमित गौर, मनोज जरिया, सूरज चतुर्वेदी, संजय कुवंर, प्रकाश बड़ेरिया, श्रीमती शहनाज बानो, श्रीमती सुधा कपूर, अनुज कलभोर सहित सभी स्कूल स्टाफ और भारी संख्या में बच्चों के माता-पिता एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...