14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeभेल न्यूज़मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल 14 आईपीएस के तबादले गृह विभाग ने जारी...

मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल 14 आईपीएस के तबादले गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Published on

भोपाल

राज्य सरकार ने मध्य प्रदेश के 14 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर किए हैं। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी किए हैं। उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं, भोपाल के नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार को बनाया गया है।

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापन को लेकर आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस मुख्यालय भोपाल सहित विभिन्न जोन, विशेष इकाइयों और विभागों में पदस्थ अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। उज्जैन जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 1997 बैच के उमेश जोगा की सेवाएं परिवहन विभाग को सौंपते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक/ परिवहन आयुक्त मध्य प्रदेश बनाया गया है।

वहीं, भोपाल जिला नगरीय पुलिस आयुक्त भोपाल 2004 बैच के आईपीएस संजय कुमार को बनाया गया है। वे अभी बालाघाट जोन के पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदस्थ थे। वहीं, भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र को पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) बनाया गया है। डी श्रीनिवास राव एडीजी नारकोटिक्स एवं एसटीएफ
इसके अलावा आदेश के अनुसार 1992 बैच के आईपीएस पंकज कुमार श्रीवास्तव को विशेष पुलिस महानिदेशक, सीआईडी एवं विशेष पुलिस महानिदेशक, सतर्कता पुलिस मुख्यालय भोपाल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

1994 बैच के आईपीएस अंनत कुमार सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के बाद राज्य में कार्यभार ग्रहरण करने पर विशेष पुलिस महानिदेशक/ प्रबंधक संचालक मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पाेरेशन बनाया गया है। 1995 बैच के आईपीएस केपी वेंकटेश्वर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं तथा एंटी नक्सल ऑपरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1997 बैच के आईपीएस डी श्रीनिवास वर्मा को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक नारकोटिक्स एवं एसटीएफ पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Read also :- खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

डिश और इंटरनेट केबल से हो रही बिजली चोरी का खुलासा, 26 मामलों में 16 लाख का जुर्माना

भोपाल। बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली कंपनी जितनी हाईटेक हो रही है, चोर...

होशंगाबाद रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंदा, फ्लिपकार्ट कर्मी की दर्दनाक मौत

भोपाल। राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे...