17.3 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeभेल न्यूज़भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की...

भोपाल में  दस महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी थम गई मासूम की सांस

Published on

भोपाल

मां ने बच्ची के नहीं दिखने पर उसकी खोजबीन की। जिसके बाद मासूम बाथरूम में बाल्टी में डूबी हुई मिली। आनन-फानन में परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर
राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां महज 10 माह की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई।

मां की नजरों से केवल 10 मिनट के लिए ओझल होना उस नन्हीं जान के लिए काल बन गया। घटना पीएनबी कॉलोनी की है, जहां करण सिंह जाटव अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह घर में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। मां किचन में व्यस्त थीं और बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम तक पहुंच गई।

वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में बच्ची मुंह के बल गिर गई। नन्हें हाथ-पांव मदद के लिए तड़पते रहे, लेकिन आवाज़ बाहर तक नहीं पहुंच सकी। मां पहुंची तो नीली पड़ चुकी थी नवजात कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो मां ने बड़े बेटे से पूछा। जवाब न मिलने पर बेचैनी बढ़ी और जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला गया, वहां का दृश्य देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई।

बच्ची का सिर बाल्टी में डूबा था, पैर ऊपर की ओर थे और शरीर निढाल। चेहरे पर नीला पड़ चुका रंग सब कुछ बयां कर रहा था। घबराए परिजन बच्ची को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read also :- कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने ध्वजा रोहण किया

Latest articles

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

More like this

बिल्ली ने काटा रास्ता तो युवक ने रोकी बुलेट, पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने मार दी टक्कर

भोपाल। राजधानी के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र में एक बेहद अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने...

भोपाल में पत्रकार से चाकू की नोक पर लूट: लिफ्ट मांगने के बहाने रोका, बंधक बनाकर खातों में ट्रांसफर कराए 32 हजार रुपए

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात घर लौट रहे एक...

तेज रफ्तार क्रेटा ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल; चालक फरार

मंडीदीप। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का एक गंभीर मामला...